शराब पीकर नशे में कार से सफर कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर की। जबकि कार को भी जब्त कर ली। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि पचना गांव के तीन युवकों में विकास पासवान ,नीतीश पासवान और अभिषेक पासवान एक भिक्ता सूमो गोल्ड कार से शहर के गीरीहिंडा से बरबीघा की ओर जा रहा था। तभी शहर के मेहुस मोड के समीप चेकिंग के दौरान तीनों युवक शराब के नशे में धुत्त मिला। जिसके गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि कार को जब्त कर एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है।
