19 लाख रोजगार, मांग रहा युवा बिहार नारा के साथ शिक्षा रोजगार यात्रा जिला अन्तर्गत अरियरी प्रखंड के ससबहना बाजार में संपन्न हुआ| यात्रा का नेतृत्व आरवाईए के प्रदेश सचिव सुधीर कुमार कर रहे थे| यात्रा में इनके साथ मगध विश्वविद्यालय के छात्र नेता खुशबू कुमारी और पटना जिला के आइसा नेता पंचम मांझी भी शामिल थे| नवादा जिला के विरनावां गांव में सभा करते हुए यात्रा ससबहना पहुंचा| इस अवसर पर सुधीर कुमार ने कहा कि चुनाव के समय 19 लाख रोजगार देने का वादा अब सरकार पूरा करे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
