एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा गठित साइबर अपराध के विशेष सेल के द्वारा फर्जी चालान बनाकर खनन विभाग को चूना लगाने और सरकार के राजस्व को हानि पहुंचाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी न्यायालय गेट के सामने से हुई है । जहां प्रिंस कंप्यूटर दुकान में फर्जी चालान बनाने का काम किया जा रहा था। इसमें रोहित कुमार और आशिफ इकबाल नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह युवक रोहित सूरदासपुर गांव निवासी है। जबकि आशिफ बाजितपुर निवासी है। इस छापेमारी में फर्जी चालान बनाकर बेचने के सामग्री बरामद की गई है। कंप्यूटर के माध्यम से फर्जी चालान बनाकर बिक्री का काम युवक करता था। इसके माध्यम से राजस्व को भारी नुकसान हो रहा था। इसी में साइबर सेल के द्वारा गुप्त रूप से सूचना पर यह कार्रवाई की गई । कंप्यूटर इत्यादि को पुलिस ने जप्त कर लिया है। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा दी गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्थानीय सर्किट हाउस में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर मंत्री से मिलकर भाजपा और जदयू के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी और क्षेत्र की समस्याओं को रखा। इस अवसर पर जदयू विधायक सुदर्शन कुमार , जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी , बीजेपी जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार , जदयू नेता राहुल कुमार ,प्रोफेसर राजेंद्र यादव सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। शेखपुरा जिला आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओ ने जिला के प्रभारी मंत्री का स्वागत पुष्प गुच्छ और फूल माला पहना कर किया। प्रभारी मंत्री ने गठबंधन के लोगों द्वारा सौपे गए ज्ञापन और समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही गठबंधन की मजबूती पर बल दिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शेखपुरा के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को शिक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा गया।इस बाबत आकाश कश्यप ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री को छह मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें अरियरी और चेवाड़ा में डिग्री कॉलेज की स्थापना करना, रामाधीन महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ कराना, रामाधीन महाविद्यालय में सामान्य छात्रावास का निर्माण कराना, जिले में बीएड कॉलेज की स्थापना करना, जिले में आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराना, जिले के महाविद्यालयों में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी की जल्द से जल्द बहाली करने को लेकर मांग किया है जिस पर शिक्षा मंत्री के द्वारा बताया गया कि अभी हम लोग अनुमंडल में डिग्री कॉलेज की स्थापना कर रहे है उसके बाद प्रखंड में भी डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी वही हर जिले में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने को लेकर प्रयासरत है । जल्द ही आपके जिले में भी पीजी की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी साथ ही अन्य मुद्दों पर भी सकारात्मक पहल करने की बात कही गई है।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार झा, आरडी कॉलेज अध्यक्ष चंदन कुमार, एसकेआर कॉलेज अध्यक्ष रोहित कुमार और नगर सह मंत्री पवन कुमार भी उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से मुन्ना कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने 18-07-2021 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था की चेनारी प्रखंड के अंतर्गत 12 पंचायतों में काफी अनाथ बच्चे थे जिनको अपना जीवन बिताने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खबर को हमारे सामूहिक संवादाता मुन्ना कुमार द्वारा मोबाइल वाणी में प्रकाशित किया गया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 15-09-2021 को उन सभी बच्चों को N.Y.F.C.S.A के तहत 5 केजी आटा,25 केजी चावल,तीन पीस साबुन,सेनियाइजर ,2KG तेल, 2KG दाल,एक हैंड वास एक मास्क,दो पैकेट नमक इत्यादि वितरण किया गया। खबर का असर होने की वजह से सारे बच्चे बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
चेवाड़ा में यूरिया की किल्लत समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के विभिन्न भाग में यूरिया उर्वरक की अनुपलब्धता को लेकर बड़ी संख्या में किसान आंदोलित हैं। इसी प्रकार यूरिया से वंचित बड़ी संख्या में किसानों ने मंगलवार को चेवाड़ा में सड़क जाम कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी में एक बीस वर्षीय प्रेमिका ने अपने प्रेमी को जेल भेजवा दिया। उसने थाने में अपने प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें उस पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वर्ष 2019 में उसकी शादी हुई थी। लेकिन, वह तलाक देकर चेनारी आ गई थी। वो मेरा यौन शोषण करता रहा और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सोमवार की रात में मद्य निषेध विभाग व पुलिस ने एक ट्रक से नकली कफ सिरफ बरामद किया है। वाहन की जांच हुई, तो 114 पेटी अवैध कप सिरप बरामद हुआ। किया गया है। पुलिस ने मेडिकल एक्सपर्ट को बुलाकर कफ सिरफ की जांच करायी तो पता चला कि वह नकली दवा है। 114 पेटी में कुल 14500 बोतल कफ सिरफ थी।
गर्भवती महिलाओं को 13 सितंबर को स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में किया गया टीकाकरण। जबकि हम लोगों को मालूम है मालूम है कि टीकाकरण के पहचान दर्द बुखार जैसी बीमारियां पैदा होती होती हैं उसी तरह हुआ है कि कल जिन जिन महिलाओं का टीकाकरण हुआ है जो गर्भवती हैं उन लोगों को आज तबीयत अचानक रात में बिगड़ गई जिसके वजह से गर्मियों में आक्रोश पैदा आक्रोश पैदा हो गया और उन्हें मेरे गांव के एक शिव मुनि कुमार उनकी पत्नी तारा देवी हैं जिनका कल बैक नेशन वैक्सीनेशन का पहला दूध दिया गया था और रात में उनका तबीयत खराब हो गया और उनका रजिस्ट्रेशन भी अभी तक नहीं हो पाया है सरकार की इतनी लापरवाही है कि उनका आज पैक निकालने को देखा चेक किया गया अभी उनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है और सुई लगा दिया क्या कुमार कृपया ऑडियो क्लिप क्लिक करें
अगर आप कोरोना की दूसरी डोज लगवाने वाले हैं तो आपको स्लॉट बुक करने के झंझट में पडऩे की जरूरत नहीं है। आप स्वास्थ्य केन्द्र पर सीधे जाकर दूसरी डोज लगवा लें वो भी बिना स्लॉट बुक किए।जिलाधिकारी ने राकेश कुमार सिंह ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि वह जल्द से जल्द जाकर कोरोना की दूसरी डोज लगवाएं और कोरोना महामारी से जंग में अपना योगदान दें।जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद में कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए स्लाट बुक कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जनपद का कोई भी नागरिक अपने नजदीकी स्वास्थ्य सेंटर पर पहुंचकर कोरोना की दूसरी डोज बिना स्लाट बुक कराए सीधे लगवा सकते हैं। हालांकि यह सुविधा अभी पहली डोज लेने वालों के लिए नहीं है। उन्हें स्लॉट बुकिंग के जरिए ही डोज लगवानी होगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बता दे कि कई दिनों पूर्व से यूरिया खाद का इंतजार कर रहे हैं किसानों को अब चेनारी बाजार के दुकानदारों के द्वारा किसानों को खाद उपलब्ध कराया गया है वही यूरिया खाद को लेकर चेनारी बाजार के अधिकतर दुकानों पर लंबा जाम देखने को मिला और यही नहीं जाम को लेकर दुकानदारों को पुलिस बल का भी सहायता लेना पड़ा है
