बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से मुन्ना कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने 18-07-2021 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था की चेनारी प्रखंड के अंतर्गत 12 पंचायतों में काफी अनाथ बच्चे थे जिनको अपना जीवन बिताने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खबर को हमारे सामूहिक संवादाता मुन्ना कुमार द्वारा मोबाइल वाणी में प्रकाशित किया गया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 15-09-2021 को उन सभी बच्चों को N.Y.F.C.S.A के तहत 5 केजी आटा,25 केजी चावल,तीन पीस साबुन,सेनियाइजर ,2KG तेल, 2KG दाल,एक हैंड वास एक मास्क,दो पैकेट नमक इत्यादि वितरण किया गया। खबर का असर होने की वजह से सारे बच्चे बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
