Transcript Unavailable.
स्वास्थ्य विभाग एक्शन में वायरल फीवर को देखते हुए बिहार के कुछ जिलों जैसे पटना मधुबनी वैशाली गोपालगंज छपरा जिलों में देखा जा रहा है वह अन्य जिलों को सचेत किया जा रहा है धन्यवाद
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे पर ''लापरवाही और सेवा में कमी'' के लिए मुआवजा देने के नेशनल कंज्यूमर फोरम के आदेश को लेकर नोटिस जारी किया है. यूनियन ऑफ इंडिया ने इसको चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे को ''लापरवाही और सेवा में कमी'' के लिए 40,000 रुपये का मुआवजा देने के नेशनल कंज्यूमर फोरम के आदेश को लेकर नोटिस जारी किया है. यूनियन ऑफ इंडिया ने कंज्यूमर फोरम के इस आदेश को चुनौती देते हुए कोर्ट में ये याचिका दायर की थी. ये 40,000 रुपये का मुआवजा उन लोगों को दिया जाना है जिनको ट्रेन यात्रा के दौरान अपने एयरपोर्ट तक पहुंचने में छह घंटे की देरी हो गई थी और इसके चलते इनकी फ्लाइट भी छूट गई थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला के दतौली गाँव से मोबाइल वाणी संवाददाता जीतेन्दर कुमार ने रघुवर राम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनका उम्र 60 साल हो गया है। उन्होंने पेंशन के लिए फॉर्म भरा था पर उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है
Transcript Unavailable.
जिले के विभिन्न इलाकों में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो गई है।बरबीघा प्रखंड के केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत घरसेनी गांव में संजीत सिंह के घर में भी बीते रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें जेवरात सहित 45 हजार रूपए की संपत्ति की चोरी की गई। खिड़की तोड़कर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया। उधर शेखपुरा नगर क्षेत्र के खांडपर मोहल्ले में सेवानिवृत्त अभियंता के घर लाखों रुपए चोरी का मामला मंगलवार को पता चला। बंद घर में चोरी की जानकारी पड़ोसियों के द्वारा पीड़ित को दिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि एनटीपीसी से सेवानिवृत्त अभियंता केदार पांडे के बंद घर से लाखों रुपए की चोरी हुई है। जिसमें गहने, कपड़े, बर्तन इत्यादि शामिल है। वे सपरिवार अपनी बेटी के यहां रह रहे थे। शहर के महारानी पुरम मुहल्ले में कैलाश गोप के घर के मुख्य दरवाजा में लगे ताला काट कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूत्रो ने बताया कि उनका घर बंद था। वे इस आवास में ताला जड़ कर बाहर रहते थे। बुधवार को उनके गांव के एक बागलगीर ने जब घर का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।जबकि शेखपुरा शहर के मच्छरहट्टा मोहल्ला स्थित प्रसिद्ध साल्ट एंड स्वीट दुकान में सोमवार की रात्रि चोरों ने दुकान में चोरी करने का असफल प्रयास किया। इस संबंध में दुकान के मालिक सुभाष कुमार शेखपुरा थाना में लिखित आवेदन देकर चोरों पर कार्रवाई करने का मांग किया है । उन्होंने बताया कि चोरों ने देर रात ताला काटकर चोरी करने का प्रयास किया । लेकिन वह असफल रहा चोरों द्वारा कई सामानों को क्षति पहुंचाया गया है। जबकि अरियरी थाना क्षेत्र के रंका गांव से स्प्लेंडर प्लस बाइक की चोरी होने की बात सामने आई है। यह बाइक शंभू पासवान की थी। नगर थाना क्षेत्र के नीरपुर से राजेश प्रसाद की स्प्लेंडर बाइक की चोरी घर के आगे से कर ली गई। वहीं शेखपुरा कोर्ट गेट के पास से बीते दिनों बरबीघा के कन्हौली निवासी मनोज चौधरी की बाइक चोरी कर ली गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शेखपुरा के द्वारा बुधवार को महासदस्यता अभियान चलाया गया इसको लेकर पहले से तैयारी की गई थी यह अभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है जिसमें कई टीम बनाकर ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओं को सदस्यता दिलवाया गया इसको लेकर बुधवार को सदर प्रखंड के पचना गांव, कच्ची रोड, डीएम हाईस्कूल एवं कई अन्य कोचिंग संस्थानों में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 550 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सदस्यता प्रमुख आकाश कश्यप और नगर सदस्यता प्रमुख चंदन कुमार ने बताया कि 1 सितंबर से प्रारंभ हुआ यह सदस्यता अभियान 15 सितंबर तक पूरे जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, छात्रावास, कोचिंग संस्थान इत्यादि जगहों में चलाया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप में मनाया गया जिसके लिए कई टीम गठित की गई थी यह टीम ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओं को संगठन में जुड़ने के लिए दिनभर कार्यरत रहा। वहीं नगर मंत्री सृष्टि सृजन ने बताया कि ज्ञान शील एकता परिषद की विशेषता का मूल मंत्र लिए विद्यार्थी परिषद ने सदैव ही छात्र व समाज के हित की लड़ाई लड़ी है और आगे भी विद्यार्थी परिषद का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान में सृष्टि सृजन, राहुल कुमार, पंकज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बंटी कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का 69 वां जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार व उपाध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया । वहीं मकदुमपुर महादलित टोला में राजेन्द्र पासवान ने केक काट कर जन्मदिन मनाया । वहीं सदर अस्पताल में भाजपा नेताओं के द्वारा मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया और ईश्वर से उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखने की कामना किया। इस मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जवाहर चौहान बलराम आनंद जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष मृतुंजय कुमार, पवन मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ड्रोन के माध्यम से खेतो में कीटनाशक दवा के छिडकाव का प्रदर्शन किया गया। कृषि विज्ञानं केंद्र के अरियरी स्थित फार्म में लगे फसल पर ड्रोन से कीटनाशक का छिडकाव किया गया। इस प्रदर्शन को देखने के लिए जिला कृषि विज्ञानं केंद्र के आसपास के बड़ी संख्या में किसान जमा हुए। किसानो ने इस प्रदर्शन को आश्चर्य भरे आँखों से देखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कृषि विज्ञानं केंद्र के कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे। ड्रोन के माध्यम से कम दवा और पानी के द्वारा अधिक छिडकाव सम्भव है। इससे छिडकाव के समय किसानो को कीटनाशक के दुष्प्रभाव का खतरा भी शून्य हो जाता है। भारत सरकार के नगर विमानन मंत्रालय से गरुड प्राइवेट कम्पनी को इस ड्रोन को उड़ाने की अनुमति प्रदान की है। हालाकि अभी इसका व्यवसायिक प्रयोग शुरू होने में बिलम्ब है. किसानो को खुद से इसका प्रयोग करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा. इस सम्बन्ध में कृषि विज्ञानं केंद्र के वैज्ञानिक डा विनय कुमार मंडल ने बताया कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन छ लाख से साढ़े छ लाख रूपये का है। जिसका प्रयोग करने को लेकर किसानो को सरकारी मदद की आवश्यकता होगी। अभी किसानो को इस ड्रोन के उपलब्ध कराने को लेकर नीतिगत फैसला लिया जाना बांकी है। उन्होंने बताया कि ड्रोन से कीटनाशक और खरपतवार नाशक दवा का छिडकाव बहुत ही सरल है। इसे दूर से ही संचालित किया जाता है. इससे छिडकाव में किसानो को कम समय और श्रम लगेगा. किसानो के लिए यह प्रयोग काफी लाभप्रद होने की संभावना है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
