भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का 69 वां जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार व उपाध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया । वहीं मकदुमपुर महादलित टोला में राजेन्द्र पासवान ने केक काट कर जन्मदिन मनाया । वहीं सदर अस्पताल में भाजपा नेताओं के द्वारा मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया और ईश्वर से उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखने की कामना किया। इस मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जवाहर चौहान बलराम आनंद जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष मृतुंजय कुमार, पवन मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।