प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किया गया वैक्सीनेशन जिसमें लोगों को पूर्ण रूप वैक्सीनेशन उपलब्ध नहीं होगा एवं बताया गया था कि जन्मदिन पर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन किया जाएगा लेकिन यह भी लक्ष्य पूर्ण रूप से काम नहीं हुआ।
बिहार राज्य से जितेन्द्रे कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से हुई। महिला बताती है कि उनको 4 महीना से पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे इनको बहुत समस्या हो रही है।
मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती और उन्हें याद भी किया गया और उनके दिशा निर्देश और मार्ग को अनुसरण भी किया गय।
बिहार में पिछले हफ्ते लगातार उमस भरी गर्मी वाले दिनों से लोगों को पिछले 2 दिनों से राहत मिली हुई है। कल प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई। खासकर के दक्षिणी बिहार के इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाईहालांकि कई जगह जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। चमड़ी मधुबनी मुजफ्फरपुर दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, गया, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, जहानाबाद और पटना जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा आत्मनिर्भर भारत के तहत युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने बृहस्पतिवार को बरबीघा पहुंचे। जहां मिशन चौक के पास भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम कुमार की अगुआई में कार्यकर्त्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहाँ पहुंचते ही श्रम संसाधन मंत्री ने बिहार केसरी, डॉ रामधारी सिंह दिनकर एवं बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरबीघा स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में पड़ने वाले रामपुर सिंडाय गांव के तीन युवकों की कार दुर्घटना में बुधवार को झारखंड में हुई मौत के बाद घटना पर दुख व्यक्त करने वालों और मातमपुर्सी करने वालों का सिलसिला जारी है। मालूम हो कि रजरप्पा स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे रामपुर सिंडाय गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत कार दुर्घटना में रास्ते में ही हो गई थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जी हां चेनारी में यूरिया खाद को लेकर किसानों की बहुत ही काफी संख्या में भीड़ देखने को मिली साथ ही साथ कुछ किसानों ने बताया कि मेरा आधार कार्ड लगभग 1 सप्ताह से दुकानदार के पास में जमा है पर अभी तक मुझे खाद नहीं मिल पाया है जिसके चलते धान के बिगड़े में कमी दिखाई देने लगी है आप सुन रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस
भारतीय डाक विभाग की सबसे महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इन्डिया पोस्ट की सुविधाएं हर घरों तक पहुंचाने का सपना तीव्र गति से साकार होने लगा है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में बसे हर नागरिकों को इसका लाभ डिजिटल इन्डिया पोस्ट प्लेटफाॅर्म के तहत सुगमता से प्राप्त हो सके। इसी की कड़ी में बुधवार को जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत नीमी उप डाकघर को विभाग के कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ दिया गया। जिसका उदघाटन नवादा प्रमण्ड के डाक अधीक्षक एस एस मंडल ने किया। इस मौके पर डाक अधीक्षक एस एस मंडल ने कहा कि अब नीमी उप डाकघर भी देश की डाक सेवा से सीधी जुड़ गई है। यहां के ग्राहक देश के किसी भी डाकघरों में अपना जमा धन राशि एक दिन में पच्चीस हजार तक निकाल सकेगें। डाक अधीक्षक ने कहा कि अब शेखपुरा जिले के मुख्य डाकघर तथा सभी उप डाकघरों कोर बैकिंग सेवा से जोड़ दिया गया है। साथ ही जिले के हर गांव व कस्बों तक डाक विभाग की डिजिटल इन्डिया पोस्ट का लाभ उनके घरों तक आसानी से मिलने लगेगें। नीमी उप डाकघर को सीबीएस सेवा बहाल करने में विभाग के तकनीकि विशेषज्ञ विनोद शंकर की जमकर सराहना की गई। जिनके सफल प्रयास से सिर्फ शेखपुरा ही नही बल्कि नवादा प्रमण्डल का हर उप डाकघर कोर बैंकिंग सेवा से जुड़ रहा है। इस मौके पर नीमी के उप डाकपाल के पोस्टमास्टर राहुल कुमार, ग्रामीण डाक सेवक संघ के पूर्व सर्किल सचिव रामनन्दन सिंह, तकनीकि विशेषज्ञ विनोद शंकर, शेखपुरा मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर मनीष कुमार आनन्द, बरबीघा उप डाकपाल राजीव कुमार, इन्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर तपन भारती, सहित कई डाक कर्मी उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
।समग्र विकास के तत्वधान में बरबीघा श्री नवजीवन अशोक पुस्तकालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समग्र विकास के सचिब कुंदन सिह संस्था की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव कुमार, आर लाल कॉलेज के पूर्व प्रचार्य प्रोफेसर परमानंद , विजय राम रतन एवं अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । संगोष्ठी की अध्यक्षता आर लाल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर परमानंद सिंह ने किया । संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्री शिवकुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी आज देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है विश्व में भी कोई प्रगतिशील देश या विकासशील देश नहीं है जिसके विश्वविद्यालय में हिंदी नहीं पढ़ाई जाती है। हमारे यहां गुलाम मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी अंग्रेजी को सर्वोच्च बनाए हुए हैं दुनिया का कोई भी देश अपनी भाषा को छोड़कर ना तो महान बन सकता है और ना ही तरक्की कर सकता । एक तरफ हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं दूसरी ओर इन 75 वर्षों में भी राजकाज की भाषा हिंदी नहीं बन पाई यह बहुत ही अफसोसजनक स्थिति है। आज भी सरकारी दफ्तरों के काम, न्यायालयओ के काम काज अंग्रेजी में ही निपटाए जा रहे हैं यह हमारे लिए राष्ट्रीय शर्म की बात है । उच्च शिक्षा कि अधिकांश किताबें मेडिकल, इंजीनियरिंग और यूपीएससी बगैरा की तैयारी आज भी अंग्रेजी भाषा में ही किया जाता हैं ।इतने वर्षों में ना तो मेडिकल न ही टेक्निकल किताबों का हम हिंदी अनुवाद करा सकें । देश के नौजवानों को जो चाहते हैं राष्ट्रभाषा हिंदी उन्नत हो और उसी में पढ़ाई -लिखाई ,सरकारी कामकाज की भाषा हिंदी हो उनको एक आंदोलन का रूप देना चाहिए । संगोष्ठी को प्रभाकर त्रिवेदी ,गणनायक जी ,रविशंकर सिंह,अभय शंकर एवं मोहन कुमार ने भी संबोधित किया।संगोष्ठी के उपरांत कवि सम्मेलन प्रोफेसर विजय राम रतन के अध्यक्षता में शुरू हुई विजय राम रतन ने अपनी कविता "हिंदी प्रदेश में ही हिंदी की गुम होती पहचान जो हिंदी से जितनी दूर वह उतना महान " और मगही कविता "दुअरे पर बैठकर टुकटुक ताको ही अपन मन के दुख आपने मन में बटो ही" पर खूब वाहवाही लूटा। वही गन्नायक जी की गजल "जो भी कहता हूं मैं तो कमाल कहता हूं लोग भी कहते हैं कुछ तो कमाल कहता हूं" पर खूब तालियां बजी । बांके बिहारी ने "परदेस छोड़ छाड़ आजा सजनवा" को भी श्रोताओं ने खूब वाहवाही दिया। अभिषेक सागर की मां कविता को भी लोगों ने खूब सराहा महेश प्रसाद ने भी अपनी कविताओं से श्रोताओं की शाबाशी ली ।
बुधवार को शेखपुरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी बिहार सरकार को सर्किट हाउस में जिला के चेवाडा में एक उच्चस्तरीय आउटडोर स्टेडियम निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के जिला सचिव संजय गोप ने किया। इस अवसर पर शेखपुरा के विधायक विजय सम्राट भी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस जिला को बने हुए 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी खेल के विकास हेतु एक भी आउट डोर स्टेडियम का निर्माण जिला के किसी भी इलाके में नहीं बनाया गया। जिले के चेवाडा बाजार में साढ़े छह एकड़ की विस्तृत सरकारी भूमि में एक आजाद मैदान उपलब्ध है। जिसका चहारदीवारी और गैलरी उपलब्ध है। लेकिन उच्च स्तरीय स्टेडियम का घोर अभाव है।इस मैदान में अक्सर क्रिकेट , फुटबॉल आदि खेल का आयोजन होता रहता है। मंत्री से कहा गया कि इस मैदान को स्टेडियम का स्वरूप देने के बाद यहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा।
