अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शेखपुरा के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को शिक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा गया।इस बाबत आकाश कश्यप ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री को छह मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें अरियरी और चेवाड़ा में डिग्री कॉलेज की स्थापना करना, रामाधीन महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ कराना, रामाधीन महाविद्यालय में सामान्य छात्रावास का निर्माण कराना, जिले में बीएड कॉलेज की स्थापना करना, जिले में आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराना, जिले के महाविद्यालयों में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी की जल्द से जल्द बहाली करने को लेकर मांग किया है जिस पर शिक्षा मंत्री के द्वारा बताया गया कि अभी हम लोग अनुमंडल में डिग्री कॉलेज की स्थापना कर रहे है उसके बाद प्रखंड में भी डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी वही हर जिले में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने को लेकर प्रयासरत है । जल्द ही आपके जिले में भी पीजी की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी साथ ही अन्य मुद्दों पर भी सकारात्मक पहल करने की बात कही गई है।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार झा, आरडी कॉलेज अध्यक्ष चंदन कुमार, एसकेआर कॉलेज अध्यक्ष रोहित कुमार और नगर सह मंत्री पवन कुमार भी उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
