बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर सरिया रोड अम्बाडीह मोड  के पास गुरूवार की रात्रि साढे नौ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड से टकरा गई।इससे  बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।मृतक युवक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र चौधरीडीह के प्रवीण विश्वकर्मा 25 वर्ष के रूप हुई। सूचना पाकर बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार की सुबह पोस्ट मार्टम  के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाबत बताया जाता है कि उक्त युवक घर के बगल के एक रिश्तेदार को बाइक से डुमरी से छोड कर वापस घर सरिया लौट रहा था कि बगोदर सरिया रोड अम्बाडीह मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड जा टकराई ।घटना से बाइक सवार युवक की मौके पर ही हो गई।इधर घटना की सुचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह शुक्रवार की सुबह बगोदर थाना पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाये और घटना की जानकारी ली ।   

हम सब भारतीय हैं.. " एन एन सी गीत की भावना के साथ पी एन डी जैन उच्च विद्यालय, इसरी बाजार  के सभागार में स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया. एन सी सी गान  दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक सह एन सी सी पदाधिकारी सुनील कुमार जैन ने की. एन सी सी कैडेट्स ने सुनील कुमार जैन एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया. उद्घाटन संबोधन में प्रधानाध्यापक ने कैडेट्स के सामाजिक सरोकार से संबंधित उनके कार्यों की सराहना की और शिक्षक सह पूरे अभियान के संयोजक एवं प्रेरक देवेश कुमार देव की सक्रिय भूमिका की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए कहा देव की सभी कार्यों में समर्पण भाव अतुलनीय है. वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने इस अभियान को प्रेरणादायी बताया. कैडेट रोहित कुमार को "बेस्ट कैडेट इन ऑवर- आॅल परफॉरमेंस " और विनोद कुमार  को "बेस्ट कैडेट इन मास अवेयरनेस " घोषित किया गया. निबंध, पेंटिंग एवं सेमिनार के लिए अभिषेक, रोहित, रवि को पुरस्कृत किया गया. सभी कैडेट्स को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, सदानंद प्रसाद, आकाश जैन, देवेश कुमार देव, दयानंद कुमार, संजीत कुमार, रविंद्र कुमार इत्यादि मौजूद थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गायन के साथ हुआ. सभी ने एक साथ सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्यो को जीवन भर करने की शपथ ली.

गिरिडीह  :- गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड के चीरकीडीह में सोमवार देर रात   पुआल के कुंभे  मे आग लग जाने से   कुंभे में सो रहे  5 व्यक्तियों में  दो कि  झुलस कर  दर्दनाक मौत हो गई , जबकि शेष  एक  व्यक्ति का  इलाज  धनबाद पीएमसीएच में  किया जा रहा है वही दो अन्य की स्थिति खतरे से बाहर है।   घटना के बारे में  बताया जाता है कि  चिरकीड़ीह गांव में रात का खाना खाकर खलियान में बने पुआल के कुंभे में पांच व्यक्ति सोये हुए थे कि अचानक किसी कारण बस पुआल में आग लग गई  आग के भयंकर लपटों के आगे सभी विबस थे परन्तु किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाते हुवे लोगो को बाहर निकला तब तक दो की मौत हो चुकी लेकिन तीन अन्य गंभीर रूप झुलस गए  थे।  ग्रामीणों ने घटना पीरटांड़ प्रशासन को देने के पश्चात  झुलसे हुवे लोगो को पीरटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के ले गए जहाँ  प्राथमिक उपचार के पश्चात  बेहतर इलाज हेतु धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस घटना में रमेश हेम्ब्रम ( 12 ) पिता ठाकुर हेम्ब्रम तथा छोटू हेम्ब्रम (६०) की मौत हो गयी तथा मनीष हेम्ब्रम पिता एतवारी हेम्ब्रम को बेहतर ईलाज  हेतु धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया वही दो अन्य घ्याळो की स्थिति सामान्य है तथा दोनों घर में ही है।   इधर घटना की सुचना पर गिरिडीह विधायक सुद्वीप कुमार सोनू घटना स्थल पर पहुंच लोगो से बात करते हुए घटना का जायजा लेते हुवे मृतक के परिजनों से मिलते हुए सांत्वना दिया तथा आपदा प्रबंधन कीओर से मुयावज़ा दिलवाने की बात कही।  

Transcript Unavailable.

गिरिडीह :- रविवार को निमियाघाट  थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पारसनाथ स्टेशन मास्टर किशोर महतो घायल हो गए इस घटना में  स्टेशन मास्टर बायां पैर  में गहरा चोट लगा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल को  डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे धनबाद रेलवे  अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना के बारे में बताया जाता है कि  पारसनाथ   एसएम  किशोर  महतो  ड्यूटी कर  निमियाघाट स्थित  अपना क्वार्टर लौट रहे थे  इसी क्रम में  प्रतापपुर के पास  एक तेज रफ्तार वाहन ने  उसे अपने चपेट में ले लिया  जिससे वह घायल हो गए ।  इधर प्राथमिक उपचार दौरान उनके पैतृक गांव  चिचाकी से  उनके परिजन रेफरल अस्पताल में पहुंचे तथा  उन्हें  धनबाद रेलवे अस्पताल बेहतर इलाज हेतु ले गए ।

गिरिडीह :- निमियाघाट थाना क्षेत्र के रतीडीह में रविवार दोपहर गैस चूल्हा जलाने के क्रम मे बुरी तरह झुलस गई। घटना को देख पड़ोसियों ने किसी तरह महिला को घर से बाहर निकाला तथा 108  एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु  डुमरी रेफरल अस्पताल  पहुंचाया।  रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ ० जितेंद्र  के अनुसार उक्त महिला लगभग 70  प्रतिशत जल चुकी  है जिसका   प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है।महिला का नाम रीता देवी (35) पति  प्रकाश दास बताया गया है।

रविवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत राँगामाटी बायपास में  तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक  चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक में सवार एक महिला की मौत डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई । बताया जाता है कि निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगा माटी एन एच 2 बाईपास के पास  धनबाद  की दिशा से आ रहा है तेज रफ्तार वाहन ने उसी दिशा से आ रहे बाइक को पीछे से जोरदार धक्का मारते हुए अपने जद में ले लिया जिससे बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक में सवार महिला घायल हो कर सड़क में अचेत हो गई , घायल महिला को स्थानीय लोगों द्वारा डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई । फिलहाल निमियाघाट पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में ले ली है.   दोनों मृतक सम्बन्ध में पति व पत्नी बताया गया है जो कतरास से अपना घर  हज़ारीबाग जिला अंतरगर्त चौपारण थाना के पवई गांव है।  मृतको  का नाम जय राम साव ( ५३) तथा माला देवी (४८)  है।   वही क्षतिग्रस्त बाइक को भी पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है तथा दोनों शवों को उनके परिजनों के  साथ पोस्टमार्डम हेतु गिरिडीह भेज दिया है।   इधर घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने nh2 को जाम कर दिया  जिससे  नेशनल हाईवे टू के दोनों पथों पर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई ।निमियाघाट  थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया ।

गिरीडीह :-  राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अचानक शनिवार को जमुआ पहुंच गए इस दौरान जमुआ के स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों से भी भेंट करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के कहने पर जमुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा वहां की स्थिति की जानकारी ग्रामीणों से ली । इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इस अस्पताल में महिला चिकित्सक का पदस्थापन होना आवश्यक है इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस अस्पताल में महिला चिकित्सक का पदस्थापना किया जाएगा। जमुआ स्थित हरला अहार का भी जीर्णोद्धार करवाने  की भी बात कही। कहा कि इस अहार का जीर्णोधार होने पर आसपास के क्षेत्रों में कृषि करना सुलभ हो जाएगा । वहीं कुछ लोगों ने जमुआ के अंचलाधिकारी के क्रियाकलापों से मंत्री को अवगत कराते हुए कई शिकायतें की, वही ग्रामीणों द्वारा अंचल अधिकारी की शिकायत सुनने के पश्चात विभागीय सचिव को इस बात की जानकारी दिए जाने की तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।   कृषि विभाग के संदर्भ में लोगों ने बीज वितरण में गड़बड़ी की भी शिकायत की इस पर मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग के डायरेक्टर द्वारा इसकी जांच करवाई जाएगी । कहा कि राज्य में गरीबों की सरकार है  यहां लूट की छूट कदापि नही दी जाएगी। किसानों के ऋण माफी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 2000 करोड़  रुपए की बजट बनाया गया है जिसमें ₹50000 तक की कृषि ऋण माफ किया जाएगा । उन्होंने बताया कि ऋण माफी अभी प्रक्रिया अंतर्गत है जिस प्रर 30 दिसंबर तक राज्य सरकार इस पर पूर्ण निर्णय ले लेगी । कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि क्लिनिक भी खोले जाएंगे जमुआ में भी कृषि क्लीनिक खोलने की संभावना है । उन्होंने बताया की सरकार द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स  ,कृषि निर्यात नीति , सब्जियों का एन एस पी तय, करने जा रहे हैं।  इस अवसर पर मंत्री बादल पत्रलेख के समक्ष जमुआ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महासर इमाम ,कांग्रेसी नेत्री मंजू कुमारी , उपप्रमुख चंद्रशेखर राय ,असलम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

राज्य सरकार के 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में  29 दिसंबर को जिले में विकास मेला शिलान्यास एवं नए  योजनाओं का  उद्घाटन किया जाएगा  इस बात की जानकारी  उपायुक्त ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए दिया है । उपायुक्त ने कहा है कि इस अवसर पर श्रमिकों और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।  बता दें कि भवन प्रमंडल विभाग द्वारा सात योजनाओं का उद्घाटन एक ईवीएम वेयरहाउस तथा चार तहसील कचहरी का आयोजन किया जाएगा । पथ प्रमंडल द्वारा एक योजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा वही भूमि संरक्षण विभाग द्वारा डीजल पंपसेट की वितरण, सब्सिडी  वितरण का कार्य किया जाएग  जिसके तहत 100 लाभुकों को लाभ पहुचाने का लक्ष्य रखा गया है।  वही मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग ,पंचायती राज विभाग, नगर निगम द्वारा उद्घाटन शिलान्यास नियुक्ति पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण भी किया जाएगा तथा सभी योग लाभुकों को लाभवनवीत किये जाने का लक्ष्य रख गया है।  वहीं वर्तमान में विशेष केंद्रीय सहायता मत से 12 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा तथा अन्य क्रियाशील योजनाओं का कार्य प्रारूप तैयार किया है जा रहा है साथी अनबध्द निधि योजना के तहत 4 योजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास किया जाएगा . इसके अतिरिक्त वर्तमान में जेएसएलपीएस के द्वारा एक पलाश काउंटर का शिलान्यास r.f. वितरण तथा कैंडल अगरबत्ती ,लेमनग्रास ड्राई लीफ, तेल ,अरहर दाल ,चावल अचार ,दीया , मूर्ति, मडवा फूल, मास्क, सेनीटाइजर चप्पल ,तुलसी का तेल ,तुलसी ड्राय लीफ, हाथ से बना हुआ साबुन, पेपर प्लेट,   सैनिटरी नैपकिन का स्टॉल लगाया जाएगा तथा तीन अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

नए कृषि कानूनों को वापस करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित किसानों के अन्य अधिकार सुनिश्चित करने वाले कानून लागू करने की मांग को लेकर आज आहूत देशव्यापी 'टोल वसूली रोको आंदोलन' के तहत बेंगाबाद में एनएच 114 पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कई घंटों तक टोल वसूली रोक दिया।कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव तथा गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए एक साजिश के तहत तीनों कृषि कानून लाए हैं। इसमें से किसी भी कानून से किसान का भला होने वाला नहीं, लेकिन कारपोरेटों का पूरा कब्जा कृषि क्षेत्र पर कराने की गारंटी की जा रही है।