हम सब भारतीय हैं.. " एन एन सी गीत की भावना के साथ पी एन डी जैन उच्च विद्यालय, इसरी बाजार  के सभागार में स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया. एन सी सी गान  दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक सह एन सी सी पदाधिकारी सुनील कुमार जैन ने की. एन सी सी कैडेट्स ने सुनील कुमार जैन एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया. उद्घाटन संबोधन में प्रधानाध्यापक ने कैडेट्स के सामाजिक सरोकार से संबंधित उनके कार्यों की सराहना की और शिक्षक सह पूरे अभियान के संयोजक एवं प्रेरक देवेश कुमार देव की सक्रिय भूमिका की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए कहा देव की सभी कार्यों में समर्पण भाव अतुलनीय है. वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने इस अभियान को प्रेरणादायी बताया. कैडेट रोहित कुमार को "बेस्ट कैडेट इन ऑवर- आॅल परफॉरमेंस " और विनोद कुमार  को "बेस्ट कैडेट इन मास अवेयरनेस " घोषित किया गया. निबंध, पेंटिंग एवं सेमिनार के लिए अभिषेक, रोहित, रवि को पुरस्कृत किया गया. सभी कैडेट्स को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, सदानंद प्रसाद, आकाश जैन, देवेश कुमार देव, दयानंद कुमार, संजीत कुमार, रविंद्र कुमार इत्यादि मौजूद थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गायन के साथ हुआ. सभी ने एक साथ सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्यो को जीवन भर करने की शपथ ली.