सरिया/गिरिडीह जिले भर के विभिन्न संस्थानों के बच्चों ने क्रिसमस डे मनाया।वहीँ सरिया के भी संस्थानों के संस्थापकों ने सांता बनकर विद्यार्थियों को टॉफी, चॉकलेट वितरित किए। बच्चों ने खुद भी सांता की वेशभूषा में नजर आए। पूरी खबर के लिए ऑडियो क्लिप सुने।

बगोदर थाना पुलिस ने कांड संख्या 205/17 धारा 406/420/34 भादवि के प्रथामिक अभियुक्त धरगुल्ली निवासी लक्षमण प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त धरगुल्ली के सरकारी स्कूल के अध्यक्ष था।इस पर सरकारी राशि गबन करने को लेकर मामला दर्ज था।जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुक्रवार को टोटेमिक कुरमी / कुड़मी विकास मोर्चा गिरिडीह द्वारा झारखण्ड़ आन्दोलन के अग्रणी नेता गरीबो के मसीहा शहीद निर्मल महतो जी  के 70वीं जन्मदिन डुमरी के टेकनो पार्क मे मनाया गया मोर्चा के पदाधिकारीयो एवं सदस्यो ने निर्मल महतो को याद करते हुवे उनके तस्वीर / चित्र  पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही प्रण लिया शहीद निर्मल महतो के बताएँ मार्गो पर चल कर समाज का उत्थान करेगें साथ ही कुरमी विकास मोर्चा झारखण्ड सरकार से माँग करती है कि शहीद निर्मल दादा के हत्यारों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा मिले। दादा हम शर्मिन्दा है तेरे कातिल जिंदा है।।शहीद निर्मल महतो अमर रहे आदि नारे लगाये गए। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कुरमी विकास युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो केन्द्रीय सचिव रामचन्द्र महतो केन्द्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र महतो केन्द्रीय सदस्य तुलसी महतो सेवानिवृत शिक्षक जिला अध्यक्ष निरंजन महतो जिला प्रवक्ता डीलचन्द महतो वरिष्ट सदस्य दुलारचन्द महतो हेमलाल महतो कैलाश महतो आदी दर्जनो लोग शामिल थे ।

Giridih : - शुक्रवार को डुमरी के निमियाघाट मंडल अंतर्गत रोशना टुंडा पंचायत सचिवालय में मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर राम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस मनाया गया साथ ही साथ शुक्रवार  को माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा किसान संवाद  कार्यक्रम का  लोगों ने  प्रोजेक्टर के माध्यम से  सुना और आनंद उठाया  इस अवसर पर  क्षेत्र के  दर्जनों भाजपा नेता सहित  स्थानीय किसान  उपस्थित थे ।  कार्यक्रम में बतौर प्रभारी गिरिडीह जिला मीडिया प्रभारी श्री कामाख्या गिरि जी मुखिया प्रतिनिधि दौलत राम जी सांसद प्रतिनिधि  सह रंगामाटी पंचायत समिति सदस्य  मनोज कुमार साव , अशोक दास,विद्याधर पाठक ,तुलसी सिंह, सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए। 

खोरठा भाषा के शिल्पकार  कहे जाने वाले श्रीनिवास पांडुरी का जन्म दिवस स्थानीय शिक्षाविदों एवं कुर्मी विकास मोर्चा के सदस्यों द्वारा कोरोना काल को देखते हुए जामतारा पंचायत भवन स्थित सभागार में एक सादे समारोह  में मनाया गया । इस दौरान स्थानीय शिक्षाविदों की उपस्थिति देखी गई शिक्षाविदों के अनुसार श्रीनिवास पांडुरी के अथक प्रयास से खोरठा भाषा का विकास हुआ तथा कड़ी मेहनत के कारण आज झारखंड में खोरठा भाषा का प्रचलन जोरों पर है । बताया कि झारखंड का अपना भाषा संथाली और खोरठा ही है । खोरठा भाषा के विकास में श्रीनिवास पांडुरी जी का अहम योगदान रहा है । आज उनका जन्म शताब्दी है इसलिए आज खोरठा दिवस के रूप में हम लोग उनका जन्म दिवस मना रहे हैं इस दौरान लोगों ने श्रीनिवास पांडुरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।

धनबाद मोबाइल वाणी पर सर्वेश बताते हैं कि जिले से दूसरे प्रदेशों में काम की तलाश में गए तीन मजदूरों की जहरीली शराब पीने के कारण उत्तर प्रदेश के मथुरा में मौत हो गई।तीनों आपस में सगे संबंधी बताए जा रहे हैं।पूरी खबर सुनने के लिए क्लिक करें...

रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए डुमरी के एक मजदूर की मौत बीते 22 दिसम्बर की रात लगभग 9 बजे एक सड़क हादसे को पनवेल में हो गई ।मृतक के शव   गुरुवार दोपहर  जब घुटवाली उसके पैतृक आवास पहुंचा  तो  गांव में मातम पसर गया और  पत्नी सहित पूरे परिवार  का रो रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक का नाम सुरेंद्र महतो पिता हिरामन महतो है जो 11 दिन पहले मुंबई रोजगार की तलाश में गया हुआ था पेशे से चालक था वह  किसी कंपनी में चालक का काम 2 दिन पहले ही पकड़ा था परंतु सड़क हादसे में उसकी जान चली गई।।

पेलोडर लोडिंग बंद कर मैनुअल लोडिंग शुरू करें बीसीसीएल विकास सिंह कांग्रेस नेता धनबाद

बगोदर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने से सोमवार को उच्चके ने बाइक की डिक्की से 40 हजार रूपये ले उडे।बताया जाता कि थाना क्षेत्र के ढिबरा निवासी सोहद्री देवी अपने पुत्र जीवधान महतो के साथ बाइक से प्रधानमंत्री आवास के पैसे की निकासी करने भारतीय स्टेट बैंक आया था।और बैंक से 40 हजार रूपये की निकासी कर एक प्लास्टिक के थैले में रूपये और बैंक पासबुक डिक्की रख दिया।और फोन से बात करने लगा इसी दौरान उच्चके ने डिक्की को खोलकर 40 हजार रूपये ले उडे।और प्लास्टिक का थैला और पासबुक नीचे फेंक दिया दिया।वहीं महिला का रो रो कर बुरा हाल है।वही भुक्तभोगी महिला व उसका पुत्र ने बगोदर पुलिस को सुचना दी।और बगोदर पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जांच जुट गई

बगोदर प्रखंड सभागार में शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने प्रखंड के अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की।साथ में बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो भी शामिल थे। बैठक के पूर्व कई गरीब असहाय जरूरत मंदो के बीच कम्बल व मच्छरदानी का वितरण किया।वहीं  चार दिव्यांगो के बीच ट्राय साईकिल का वितरण किया।वहीं बैठक में अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी लोग अपनी समस्या को लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय आते है।उन्हें बार बार घुमाकर परेशान न करे।घरों से कई कामों को छोडकर लोग प्रखंड व अंचल अपनी समस्या को लेकर पहुंचते है।तत्पश्चात बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित विवाह भवन में जन समस्या को लेकर जन संवाद कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पार्टी के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से जन समस्याओं को सुनी।तथा समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता बगोदर मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी ने किया।कार्यक्रम में  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो भाजयूमो जिला अध्यक्ष अशीष कुमार बोर्डर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव दुर्गेश कुमार शत्रुघ्न मंडल कुलदीप साव पशुपति शर्मा सुखदेव राणा प्रेमचंद साहु शंकर पटेल प्रयाग मंडल समेत कई लोग शामिल थे।वहीं पदाधिकारियों बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता सीओ एके ओझा थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह डाॅ विनय कुमार समेत  सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।