रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए डुमरी के एक मजदूर की मौत बीते 22 दिसम्बर की रात लगभग 9 बजे एक सड़क हादसे को पनवेल में हो गई ।मृतक के शव गुरुवार दोपहर जब घुटवाली उसके पैतृक आवास पहुंचा तो गांव में मातम पसर गया और पत्नी सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक का नाम सुरेंद्र महतो पिता हिरामन महतो है जो 11 दिन पहले मुंबई रोजगार की तलाश में गया हुआ था पेशे से चालक था वह किसी कंपनी में चालक का काम 2 दिन पहले ही पकड़ा था परंतु सड़क हादसे में उसकी जान चली गई।।
