बगोदर प्रखंड सभागार में शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने प्रखंड के अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की।साथ में बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो भी शामिल थे। बैठक के पूर्व कई गरीब असहाय जरूरत मंदो के बीच कम्बल व मच्छरदानी का वितरण किया।वहीं  चार दिव्यांगो के बीच ट्राय साईकिल का वितरण किया।वहीं बैठक में अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी लोग अपनी समस्या को लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय आते है।उन्हें बार बार घुमाकर परेशान न करे।घरों से कई कामों को छोडकर लोग प्रखंड व अंचल अपनी समस्या को लेकर पहुंचते है।तत्पश्चात बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित विवाह भवन में जन समस्या को लेकर जन संवाद कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पार्टी के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से जन समस्याओं को सुनी।तथा समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता बगोदर मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी ने किया।कार्यक्रम में  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो भाजयूमो जिला अध्यक्ष अशीष कुमार बोर्डर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव दुर्गेश कुमार शत्रुघ्न मंडल कुलदीप साव पशुपति शर्मा सुखदेव राणा प्रेमचंद साहु शंकर पटेल प्रयाग मंडल समेत कई लोग शामिल थे।वहीं पदाधिकारियों बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता सीओ एके ओझा थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह डाॅ विनय कुमार समेत  सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।