अर्जून भूइंया बने राष्ट्रीय दलित एकता मंच धनबाद जिला अध्यक्ष
बगोदर प्रखंड के कुसमरजा में एक पक्का मकान में आग लगने से मकान सहित उसमें रखे तीन लाख रूपए की संपत्ति जलकर राख हो गया।बताया जाता है कि मकान के अंदर पुआल रखा था जिसके कारण आग तेजी से फैलता गया। आस पास ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि सदाकत अंसारी के द्वारा राजधनवार स्थित दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई।जिसके बाद अग्निशामन टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।भुक्तभोगी जुलेखा खातुन ने बताया कि घर में रखे अनाज, कपड़े, मुर्गी के बच्चे, पुआल, लकड़ी सहित तीन लाख रूपए की संपत्ति का नुकसान पहुंचा है।उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि आग के कारण घर का छत भी क्षतिग्रस्त हो गया
सत्तारूढ़ दल के सचेतक टुंडी विधायक ने बिरहोरो संग नववर्ष मनाया
रीडीह :- बुधवार को डुमरी के रंगामाटी पंचायत सचिवालय सभागार में अनुसूचित जाति जनजाति समाज का अखिल भारतीय परिसंघ के बैनर तले गिरिडीह जिला स्तरीय परिसंघ संगठन का गठन किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छोटू राम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार तथा महासचिव छोटन राम उपस्थित हुए । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश रजक ने की । कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय सदस्यों द्वारा अतिथि आगंतुकों को पुष्प हार एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। परिसंध के चुनाव में बतौर गिरीडीह जिला अध्यक्ष के रूप में भुनेश्वर रविदास, महासचिव पद के लिए पूर्व मुखिया जगदीश रजक, सचिव पद के लिए मोहन राम ,चिंतामणि दास ,कोषाध्यक्ष के रूप में प्रीतम दास ,जीतन दास, पप्पू दास ,भुनेश्वर दास, सीताराम तुरी, संजय दास,जहल दास,गोबिंद दास,सुरेश रजक, शिवा दास का चयन सर्वसम्मति से किया गया ।।
गिरीडीह :- डुमरी अनुमंडल के पीरटांड, चिरकी एवं शिखरजी मधुबन में 16 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ा हुआ है । बताया जा रहा है कि बडाकर नदी में बने पेयजल आपूर्ति का रो वाटर कुआं में भारी मात्रा में बालू प्रवेश हो जाने के कारण मोटर द्वारा प्रयाप्त मात्रा पानी आउट नही किया जा रहा था, जिसे लेकर मधुबन जलापूर्ति संचालन समिति द्वारा रो वाटर का साफ सफाई करवाई गई है। बताया जा रहा है कि जब से पानी सप्लाई शुरू हुई है तब से इस कुएं की सफाई नहीं की गई थी फलस्वरूप बरसात में नदी से आने वाले गंदगी एवं बालू इस कुएं में लगातार भरते गया जिससे रो वॉटर पंप हाउस में लगे मोटर प्रभावित हो गया । जांच करने पर पता चला कि कुएं में भरपूर मात्रा में बालू भर गया है जिसके बाद साफ सफाई करवाई जा रही है ।। वही विभाग के कनीय अभियंता सुनील मंडल ने बताया कि रो वाटर कुएं में भरे गाद एवम बालू को निकाल लिया गया है परंतु पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण पानी सप्लाई बाधित हो चुका है । बताया कि पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने के कारण पेयजल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है। बताया कि ठीक बिजली आपूर्ति हो जाने पर पेयजल आपूर्ति सुचारू रुप से बहाल हो जाएगा। बता दें कि लगभग 16 दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद रहने के कारण ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
29 दिसंबर दिन मंगलवार को पूर्णिमा लगेगा | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बगोदर/गिरिडीह:- बगोदर हाई स्कूल में 1986 बैच के पूर्ववर्ती छात्र- छात्राओं का मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान हाई स्कूल बगोदर के पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। लंबे अरसे बाद एक साथ मिलकर 1986 बैच के छात्र- छात्राएं काफी खुश और उत्साहित थे। लगभग एक सौ की संख्या में पुराने छात्र- छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर एक-दूसरे का परिचय लिया और उनके कार्यों से अवगत हुए। इस दौरान बगोदर हाई स्कूल के तात्कालीन प्रधानाध्यापक कमल देव सिंह, पूरण महतो, कामदेव सिंह, उमा शंकर सिंह सहित उस समय के अन्य स्कूल कर्मचारियों को को पुष्प गुच्छ व शॉल देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही 1986 बैच के छात्र छात्राओं द्वारा एक सौ से अधिक जरूरत मंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में 1986 के छात्र- छात्राओं में भुनेश्वरी चौधरी,शंकर लाल,शंकर दयाल, राकेश सिंह,मुन्नालाल,विजय, कामेश्वर,राजेन्द्र राणा,अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बगोदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के जीटी रोड मंझिलाडीह तथा बगोदर सरिया रोड में चार पहिये व दो पहिये वाहन चेंकिग अभियान चलाया।चेकिंग अभियान बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कुल 60 चार पहिये व दो पहिये वाहनों की आवश्यक कागजात की तथा डिक्की की जांच की गई ।जांच में 15 वाहनों से फाइन हेतु 43 हजार रूपये की चलान कटी गई है
