गिरीडीह :- डुमरी अनुमंडल के पीरटांड, चिरकी एवं शिखरजी मधुबन में 16 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ा हुआ है । बताया जा रहा है कि बडाकर नदी में बने पेयजल आपूर्ति का रो वाटर कुआं में भारी मात्रा में बालू प्रवेश हो जाने के कारण मोटर द्वारा प्रयाप्त मात्रा पानी आउट नही किया जा रहा था, जिसे लेकर मधुबन जलापूर्ति संचालन समिति द्वारा रो वाटर का साफ सफाई करवाई गई है। बताया जा रहा है कि जब से पानी सप्लाई शुरू हुई है तब से इस कुएं की सफाई नहीं की गई थी फलस्वरूप बरसात में नदी  से आने वाले गंदगी एवं बालू इस कुएं में लगातार भरते गया जिससे रो वॉटर  पंप हाउस में लगे मोटर प्रभावित हो गया । जांच करने पर पता चला कि कुएं में भरपूर मात्रा में बालू भर गया है जिसके बाद साफ सफाई करवाई जा रही है ।। वही विभाग के कनीय अभियंता सुनील मंडल ने बताया कि रो वाटर कुएं में भरे  गाद एवम बालू को निकाल लिया गया है परंतु पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण पानी सप्लाई बाधित हो चुका है । बताया कि पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने के कारण पेयजल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है। बताया कि ठीक बिजली आपूर्ति हो जाने पर पेयजल आपूर्ति सुचारू रुप से बहाल हो जाएगा। बता दें कि लगभग 16 दिनों से  पेयजल आपूर्ति बंद रहने के कारण ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।