देशव्यापी 'टोल वसूली रोको आंदोलन' के तहत बेंगाबाद टोल प्लाजा में टोल वसूली में लगायी कई घंटो तक रोक।
नए कृषि कानूनों को वापस करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित किसानों के अन्य अधिकार सुनिश्चित करने वाले कानून लागू करने की मांग को लेकर आज आहूत देशव्यापी 'टोल वसूली रोको आंदोलन' के तहत बेंगाबाद में एनएच 114 पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कई घंटों तक टोल वसूली रोक दिया।कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव तथा गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए एक साजिश के तहत तीनों कृषि कानून लाए हैं। इसमें से किसी भी कानून से किसान का भला होने वाला नहीं, लेकिन कारपोरेटों का पूरा कब्जा कृषि क्षेत्र पर कराने की गारंटी की जा रही है।
