बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर सरिया रोड अम्बाडीह मोड  के पास गुरूवार की रात्रि साढे नौ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड से टकरा गई।इससे  बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।मृतक युवक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र चौधरीडीह के प्रवीण विश्वकर्मा 25 वर्ष के रूप हुई। सूचना पाकर बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार की सुबह पोस्ट मार्टम  के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाबत बताया जाता है कि उक्त युवक घर के बगल के एक रिश्तेदार को बाइक से डुमरी से छोड कर वापस घर सरिया लौट रहा था कि बगोदर सरिया रोड अम्बाडीह मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड जा टकराई ।घटना से बाइक सवार युवक की मौके पर ही हो गई।इधर घटना की सुचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह शुक्रवार की सुबह बगोदर थाना पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाये और घटना की जानकारी ली ।