गिरिडीह :- रविवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पारसनाथ स्टेशन मास्टर किशोर महतो घायल हो गए इस घटना में स्टेशन मास्टर बायां पैर में गहरा चोट लगा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे धनबाद रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना के बारे में बताया जाता है कि पारसनाथ एसएम किशोर महतो ड्यूटी कर निमियाघाट स्थित अपना क्वार्टर लौट रहे थे इसी क्रम में प्रतापपुर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गए । इधर प्राथमिक उपचार दौरान उनके पैतृक गांव चिचाकी से उनके परिजन रेफरल अस्पताल में पहुंचे तथा उन्हें धनबाद रेलवे अस्पताल बेहतर इलाज हेतु ले गए ।
