रविवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत राँगामाटी बायपास में  तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक  चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक में सवार एक महिला की मौत डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई । बताया जाता है कि निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगा माटी एन एच 2 बाईपास के पास  धनबाद  की दिशा से आ रहा है तेज रफ्तार वाहन ने उसी दिशा से आ रहे बाइक को पीछे से जोरदार धक्का मारते हुए अपने जद में ले लिया जिससे बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक में सवार महिला घायल हो कर सड़क में अचेत हो गई , घायल महिला को स्थानीय लोगों द्वारा डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई । फिलहाल निमियाघाट पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में ले ली है.   दोनों मृतक सम्बन्ध में पति व पत्नी बताया गया है जो कतरास से अपना घर  हज़ारीबाग जिला अंतरगर्त चौपारण थाना के पवई गांव है।  मृतको  का नाम जय राम साव ( ५३) तथा माला देवी (४८)  है।   वही क्षतिग्रस्त बाइक को भी पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है तथा दोनों शवों को उनके परिजनों के  साथ पोस्टमार्डम हेतु गिरिडीह भेज दिया है।   इधर घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने nh2 को जाम कर दिया  जिससे  नेशनल हाईवे टू के दोनों पथों पर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई ।निमियाघाट  थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया ।