मधुबन थाना क्षेत्र के टैसाफूली  में संभावित सीआरपीएफ कैंप निर्माण को लेकर टैसाफूली गांव में ग्रामीणों की एक बैठक हुई जिसमें भारी संख्या में महिला और पुरुष हरवे हथियार के साथ इकट्ठा हुए। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि हम जान दे देंगे लेकिन यहां का जमीन सीआरपीएफ कैंप बनाने के लिए नहीं देंगे/ इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र बनाया है जिसमें ग्रामीणों ने अपनी भावना मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है /ग्रामीणों का कहना था कि लटकटो  एवं मधुबन के साथ-साथ पारसनाथ पहाड़ में सीआरपीएफ के पहले से ही बना हुआ ही  है तो  फिर  इस गांव में सीआरपीएफ कैंप निर्माण का कोई औचित्य नहीं है.  महिला पुरुषो  ने कहा कि हम अपने इस जमीन पर सीआरपीएफ कैंप निर्माण  नहीं होने  देंगे भले ही हमारी जान चली जाए.

Transcript Unavailable.

गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह साइबर थाना और अहिल्यापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर प्रशिक्षु IPS हारिश बिन जमा ने इस बात की जानकारी दी। बताया गया कि साइबर थाना कांड संख्या 49/20 के आरोपी जामताड़ा जिले के नारायणपुर निवासी निजामुद्दीन अंसारी और मोहम्मद इस्तेखाल अंसारी को पहले अहिल्यापुर के पिपरासिंहा से दबोचा गया बाद में कांड संख्या 50/20 के आरोपी लाल देव प्रसाद मंडल और बालेश्वर यादव को पचम्बा थाना क्षेत्र के परियाना से गिरफ्तार किया गया। इन चारों आरोपियों के पास से 6 मोबाइल दो मोटरसाइकिल और एक पासबुक बरामद किया गया है। प्रेस वार्ता में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, साइबर थाना प्रभारी सुरेश मंडल, अहियापुर थाना प्रभारी प्रदीप महतो , पचम्बा थाना के एएसआई मनीष कुमार पंडित आदि मौजूद रहे।

गिरिडीह  उपायुक्त श्री राहुल सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार/भू अर्जन एवं FRA पट्टा, दाखिल-खारिज, Land Demarcation एवं e-Revenue Court से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने जमीनों के दाखिल-खारीज/म्यूटेशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों की जानकारी ली एवं सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि सभी आवेदनों को उचित कारणों/ स्पीकिंग ऑर्डर के साथ समाधान करें। साथ ही वैसे आवेदन जिसमें कोई त्रुटि हो तो उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करें। उनहोंने अवैध जमाबंदी के मामलों की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों को निदेशित किया कि एक बेहतर रणनीति के तहत कार्य करना सुनिश्चित करें एवं राजस्व से संबंधित जितने भी आवेदन आ रहे है सभी का रिपोर्ट तैयार करे एवं उचित कारणों के साथ सभी का निष्पादन ससमय कराया जाय। इसके साथ हीं उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि अपने स्तर से भी सारे कार्यो को निरीक्षण करे ताकि सारे कार्यो की प्रगति सही से एवं समय पर हो सके।   इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर अद्यतन रिपोर्ट अपलोड एवं सुधार करने हेतु संबंधित सॉफ्टवेयर में काफी सुधार किया गया है। उक्त से संबंधित सभी अंचल अधिकारियों को निदेशित किया गया कि लगान रसीद निर्गत कराना, दाखिल खारिज कराना एवं उनका अद्यतन डाटा को पोर्टल पर अपलोड कराना निश्चित रूप से सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त प्रज्ञा केंद्रों में कार्यान्वित दाखिल खारिज के आवेदन एवं लगान रसीद निर्गत हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा वन पट्टा अधिनियम के तहत वन क्षेत्रों में निवास करने वाले को वन पट्टा दिए जाने को लेकर समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित करें जिन्हें वन पट्टा दिया जा सकता है। साथ ही सभी अस्वीकृत दावों की भी जांच करें। इसके साथ ही सभी प्रखंड सामुदायिक पट्टो पर विशेष ध्यान देते हुए व्यक्तिगत रूप से वन पट्टा के लिए प्रस्ताव अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि नियम के तहत अहर्तापूर्ण करने वालों का ही आवेदन अनुमंडल स्तर पर अग्रसारित किया जाय। साथ ही अर्जित की गई भूमि का उल्लेख रजिस्टर-2 में किया जाय ताकि पूर्व भू स्वामी के पक्ष में लगान रसीद निर्गत होना बंद किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि जिला अंतर्गत सभी रिजर्व तथा संरक्षित वन भूमि की विवरणी संबंद्द वन प्रमंडल पदाधिकारी के हस्ताक्षर से प्राप्त कर उसे भी प्रतिबंधित सूची में सम्मिलित करते हुए NGDRS के वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अंचल अधिकारियों को निदेशित करते हुए उन्होँने कहा कि लैंड डीमार्केशन से संबंधित लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सरकारी भूमि/अर्जित रैयती भूमि एवं हस्तांतरित सरकारी भूमि पर जमीन की सुरक्षा हेतु बोर्ड लगवाना सुनिश्चित किया जाए, जिसमें भूमि का पूर्ण विवरण हो तथा यह भी उल्लेख हो की भूमि पर किसी भी प्रकार का अनाधिकृत प्रवेश, उपयोग एवं निर्माण प्रतिबंधित होगा तथा इसका उल्लंघन सम्यक कानून के अंतर्गत दंडनीय होगा। साथ ही वन भूमि/सरकारी भूमि/अर्जित भूमि पर कितने वोट लगाए गए हैं उनका रिपोर्ट जिला को भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी प्रकार की सरकारी भूमि के अतिक्रमण, दुरुपयोग, खरीद-फरोख्त आदि से संबंधित जो अपराधिक मामले दर्ज हैं, उनकी समेकित विवरणी पुलिस मुख्यालय एवं संबंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराई जाए तथा इसकी एक प्रति राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को भी उपलब्ध कराई जाय। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा अतिक्रमण से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अतिक्रमण वाद का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ऑनलाइन लैंड डीमार्केशन एवं रेंट कलैक्शन तथा लैंड ट्रांसफर में आ रही तकनीकी गड़बड़ियों में सुधार लाने हेतु आईटी मैनेजर को निदेशित किया गया। उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारी व सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि अपने स्तर से सारे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें ताकि सारे कार्यों की प्रगति सही से एवं समय पर हो सकें। ● बैठक में इनकी रहीं उपस्थिति... उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी,  जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सम्बन्धित कार्यपालक पदाधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

किसान बिल के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को बगोदर में भाकपा माले व झामुमो के लोग सड़क पर उतरे और केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके पूर्व बगोदर विधायक विनोद सिंह के साथ माले कार्यकर्ताओं ने सरिया रोड स्थित पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च निकाल कर पूरे बगोदर बाजार का भ्रमण कर जीटी रोड चैराहा पहुंचे और जीटी रोड को जाम कर दिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह कहा कि एक पखवाडे से देश के राजधानी दिल्ली में लाखों किसान इस शीत लहरी में केन्द्र सरकार के खिलाफ किसान बिल वापस लेने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार कान में तेल डालकर सोयी हुई हैं। मौके पर माले से पवन महतो, संदीप जायसवाल, सरिता महतो, मुस्ताक अंसारी, पुरन महतो, सरिता साव, झामुमो से रामचंद्र महतो, बंधन महतो, अनवर अंसारी, भीखी समेत कई लोग शामिल

केंद्र सरकार द्वारा पारित नए किसान बिल के विरोध में पूरे भारत के किसानों द्वारा बुलाए गए बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेश सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा  एवं मार्ले एवं अन्य विपक्षी दलों ने बंद के समर्थन मे  उतरते हुए गिरिडीह के शहरी इलाको सहित सभी प्रखंडों में  चक्का जाम कार्यकर्म में बढ़ चढ़  कर भाग लिया। एक तरफ जे एम् एम् के बिधायको ने गिरिडीह शहर में मोर्चा संभाला तो वही जे एम् एम् , कॉग्रेस तथा माले ने डुमरी के सिमरा डीह  में एनएच २ के बिच सड़क में बैठकर एन  एच  २ को बाधित कर दिया जिससे कोलकत्ता  एवं दिल्ली  तरफ से आने वाले वाहनों की लम्बी कतार कड़ी हो गयी वही  बगोदर में  माले विधायक बिनोद  सिंह  के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओ ने बंद के समर्थन में च क्का जाम कार्यकर्म को सफल बनाया हलाकि प्रशाशनिक अधिकारियो के निवेदन पर एन  एच २  में बैठे राजनितिक दलो  के कार्यकताओ ने सड़क से उठ गए तत्पश्चात वाहनों आवाजाही शुरू हुई।      समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और कार्यकर्ता  बंदी को सफल बनाने के लिए सवेरे से जुलूस निकालते  हुए स्थानीय दुकानदारों से अपने अपने संस्थानों को बंद करने की अपील की।हालांकि एंबुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया तथा इनके आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं होने दी जा गई  ।। जिला में बिधायक सुद्वीप कुमार सोनू , बिद्याक सरफराज अहमद , जिला अध्यक्ष संजय सिंह , प्रमिला मेहरा , तो वही डुमरी में जिला परिषद् अध्यक्ष राकेश महतो , डुमरी विधायक पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ़ राजू , राजकुमार पांडेय , करि बरकत अली , जे एम  एम  के  अध्यक्ष  प्रखंड  निरंजन महतो , कॉग्रेस के महेश भगत , कॉग्रेस  के मनोज जैसवाल , माले के नागेंद्र महतो सहित सभी बिपक्षी दलों  के कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका रही।    

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

ईसरी बाजार स्थित पीएनडी जैन हाई स्कूल के एनसीसी के छात्रों ने शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया जिसके तहत इन कैडेटों द्वारा डुमरी अनुमंडल परिसर, डुमरी चौक ,इसरी बाजार बस स्टैंड ,इसरी बाजार चौक सहित पुराने जीटी रोड के अन्य जगह जहां पर गंदगी दिखाई दिया में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया।  इस अभियान का नेतृत्व पीएनडी जैन हाई स्कूल के एनसीसी कैडेट विनोद कुमार कर रहे थे इनके साथ शाहिद अंसारी, अभिषेक मंडल ,रोहित कुमार ,अशोक कुमार ,अरशद आलम ,प्रवीण मंडल ,कुणाल कुमार मोहम्मद गुलाम ,रवि कुमार ,भागीरथ महतो, विनय कुमार ,समर कुमार सहित दर्जनों छात्र सफाई अभियान में लगे हुए थे।