मधुबन थाना क्षेत्र के टैसाफूली में संभावित सीआरपीएफ कैंप निर्माण को लेकर टैसाफूली गांव में ग्रामीणों की एक बैठक हुई जिसमें भारी संख्या में महिला और पुरुष हरवे हथियार के साथ इकट्ठा हुए। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि हम जान दे देंगे लेकिन यहां का जमीन सीआरपीएफ कैंप बनाने के लिए नहीं देंगे/ इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र बनाया है जिसमें ग्रामीणों ने अपनी भावना मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है /ग्रामीणों का कहना था कि लटकटो एवं मधुबन के साथ-साथ पारसनाथ पहाड़ में सीआरपीएफ के पहले से ही बना हुआ ही है तो फिर इस गांव में सीआरपीएफ कैंप निर्माण का कोई औचित्य नहीं है. महिला पुरुषो ने कहा कि हम अपने इस जमीन पर सीआरपीएफ कैंप निर्माण नहीं होने देंगे भले ही हमारी जान चली जाए.
