किसान बिल के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को बगोदर में भाकपा माले व झामुमो के लोग सड़क पर उतरे और केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके पूर्व बगोदर विधायक विनोद सिंह के साथ माले कार्यकर्ताओं ने सरिया रोड स्थित पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च निकाल कर पूरे बगोदर बाजार का भ्रमण कर जीटी रोड चैराहा पहुंचे और जीटी रोड को जाम कर दिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह कहा कि एक पखवाडे से देश के राजधानी दिल्ली में लाखों किसान इस शीत लहरी में केन्द्र सरकार के खिलाफ किसान बिल वापस लेने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार कान में तेल डालकर सोयी हुई हैं। मौके पर माले से पवन महतो, संदीप जायसवाल, सरिता महतो, मुस्ताक अंसारी, पुरन महतो, सरिता साव, झामुमो से रामचंद्र महतो, बंधन महतो, अनवर अंसारी, भीखी समेत कई लोग शामिल
