झारखण्ड राज्य के धनबाद ज़िला से सोहन ,धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि किसानों के धान की खरीदारी में सरकार के द्वारा  रोक लगाने को लेकर शुक्रवार को बगोदर मे भाजपाइयो ने सुबे के मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के प्रति विरोध जताया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के मौकेे पर गुुुरूवार को बगोदर प्रखंड के खटैया में  मानव सेवा केन्द्र खटैया के द्वारा बगोदर  और सरिया प्रखंड क्षेत्र के 40  दिव्यांगों के बीच  कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान  दिव्यांगों का हौसला आफजाई भी की गई।बता दे कि जन सहयोग से दिव्यांग संतोष के द्वारा समय समय पर कपडे और बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाता रहा है।  कार्यक्रम मे शिक्षक अजय महतो  दिनेश साहू, माही पटेल, अमजद खान, शबीर अंसारी, महेश महतो, नारायण प्रजापति, रमेश गुप्ता उर्फ विधायक, संजय प्रसाद गुप्ता, महेश राम, अफरोज खान, फिरोज अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

झारखण्ड राज्य से दिनेश,धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह में शुक्रवार अहले सुबह दो तेज रफ्तार वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें एक की मौत तथा दूसरा घायल हो गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार डीजल टैंकर और हाईवा के बीच इस कदर टक्कर हुई कि दोनों सड़क के अलग-अलग छोर के झाड़ियों में जा फंसे वही डीजल टैंकर चालक की मौत चालक सीट पर ही हो गई।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

बगोदर थाना पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग कांड दो प्रथामिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्त मे कांड संख्या 22/20 के प्रथामिकी अभियुक्त गिरधारी  प्रसाद अटकाडीह घर से तथा कांड संख्या 89/20 के प्रथामिकी अभियुक्त होरिल मंडल ग्राम कल्हू थाना टाटी झरिया जिला हजारीबाग को अटका से गिरफ्तार किया गया है।यह जानकारी बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने दी

डुमरी :- ६ सूत्री मांगो को लेकर लक्ष्मण टुंडा पंचायत समिति  सदस्या सुनीता देवी के नेतृत्व में प्रखंड के कई पंचायतो के ग्रामीण गुरुवार को डुमरी प्रखंड  मुख्यालय प्रागण में एक दिवसीय धरना में बैठे है।   जहां सभी लोग  कोविड-19 का पालन करते हुए देखे गए जहां दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।  वही इस धरना को डुमरी भाजपा युवा मोर्चा भी समर्थन दे रही है।     इधर धरना पर बैठे लोगो से वार्ता करते हुए डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकिरा ने लोगो को आश्वासन दिया की लंबित पेसन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा , इस पर प्रशसनिक पहल जारी है।  

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बगोदर पुलिस ने शादी के झासा देकर नाबालिग के भगाने के आरोपी टीकू कुमार तथा शादी का झासा देकर दो साल से यौन शोषण  के आरोपी मुकेश दास को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।बताते चले कि 11 दिन पूर्व बुढाचाच निवासी  टीकू कुमार ने शादी का झासा देकर एक नाबालिग लड़की को भगा  लिया था।इसे लेकर नाबालिग के पिता ने बगोदर थाना में एक  मामला दर्ज कराया था।जिसके बाद बगोदर  पुलिस ने कारवाई करते  सोमवार की सुबह नाबालिग के साथ आरोपी टीकू कुमार को हजारीबाग से बरामद कर थाना लाया।जहां पूछताछ के बाद आरोपी युवक को गिरिडीह जेल भेज दिया।जबकि नाबालिग को मेडिकल जांच के गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।वही दुसरा मामला डुमरी थाना क्षेत्र के बेरगी एक युवती ने 17 अगस्त को बगोदर थाना में चौधरीबांध के कोडाडीह निवासी मुकेश दास पर शादी का झासा देकर दो सालो से यौन शोषण करने को लेकर मामला दर्ज करायी थी।सोमवार को बगोदर पुलिस ने आरोपी मुकेश दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग के अपरहण के आरोपी टीकू कुमार तथा शादी का झासा देकर यौन शोषण के आरोपी मुकेश दास को गिरफ्तार कर भेज दिया गया है।वही नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.