बगोदर पुलिस ने शादी के झासा देकर नाबालिग के भगाने के आरोपी टीकू कुमार तथा शादी का झासा देकर दो साल से यौन शोषण के आरोपी मुकेश दास को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।बताते चले कि 11 दिन पूर्व बुढाचाच निवासी टीकू कुमार ने शादी का झासा देकर एक नाबालिग लड़की को भगा लिया था।इसे लेकर नाबालिग के पिता ने बगोदर थाना में एक मामला दर्ज कराया था।जिसके बाद बगोदर पुलिस ने कारवाई करते सोमवार की सुबह नाबालिग के साथ आरोपी टीकू कुमार को हजारीबाग से बरामद कर थाना लाया।जहां पूछताछ के बाद आरोपी युवक को गिरिडीह जेल भेज दिया।जबकि नाबालिग को मेडिकल जांच के गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।वही दुसरा मामला डुमरी थाना क्षेत्र के बेरगी एक युवती ने 17 अगस्त को बगोदर थाना में चौधरीबांध के कोडाडीह निवासी मुकेश दास पर शादी का झासा देकर दो सालो से यौन शोषण करने को लेकर मामला दर्ज करायी थी।सोमवार को बगोदर पुलिस ने आरोपी मुकेश दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग के अपरहण के आरोपी टीकू कुमार तथा शादी का झासा देकर यौन शोषण के आरोपी मुकेश दास को गिरफ्तार कर भेज दिया गया है।वही नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया
