अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के मौकेे पर गुुुरूवार को बगोदर प्रखंड के खटैया में मानव सेवा केन्द्र खटैया के द्वारा बगोदर और सरिया प्रखंड क्षेत्र के 40 दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान दिव्यांगों का हौसला आफजाई भी की गई।बता दे कि जन सहयोग से दिव्यांग संतोष के द्वारा समय समय पर कपडे और बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाता रहा है। कार्यक्रम मे शिक्षक अजय महतो दिनेश साहू, माही पटेल, अमजद खान, शबीर अंसारी, महेश महतो, नारायण प्रजापति, रमेश गुप्ता उर्फ विधायक, संजय प्रसाद गुप्ता, महेश राम, अफरोज खान, फिरोज अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
