झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे. एम. रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ोत्तरी को लेकर मतदाता जागरूकता समागम का आयोजन बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में बोकारो जिला प्रसाशन द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे.एम्.रंगीला ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आज़ गिरिडीह के दौरे पर पीएम मोदी बिरनी में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 14 मई को झारखंड पहुंचेंगे। इस दौरान वो गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी और अन्नपूर्णा देवी के आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी गिरिडीह जिला के अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशम अरवाड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे.एम्.रंगीला ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह लोकसभा इण्डिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने गोमिया प्रखंड के विभिन्न आदिवासी इलाकों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान पतकी, रांगामाटी सुअरमारवा , मिर्जापुर, कोडरमा, गागा ,अरजुआ,खैरा जारा,हीरू बॉम्बे, परसा बेड़ा,धमना, मरू दारू, बरद बेचुआ, कुश माजरा, ओसाम, काटम कुली एवं जाराडीह का दौरा किया।साथ ही जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से शिवनारायण महतो ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से आजसू, भाजपा,लोजपा,जदयू के संयुक्त प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह के जैनामोड़ स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ने फीता काट कर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा किसानों को कटहल की फसल में लगने वाला तना बेधक कीट नियंत्रण की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से शिवनारायण महतो ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि जरडीह प्रखंड के चिलगड्डा पंचायत के ग्राम उबराडी में जयराम महतो के पक्ष में वोट डालने के लिए उनके चुनाव चिन्ह को जन जन तक पहुंचाने का एक मुहीम चलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दुर्गा सोरेन सेना गोमिया इकाई के सदस्यों ने सोमवार को पेटरवार में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो के समक्ष वार्ता कर तय किया कि दुर्गा सोरेन सेना गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी का समर्थन करेगी. दुर्गा सोरेन सेना के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन के निर्देश पर गिरिडीह के एनडीए प्रत्याशी को पूर्ण रूप से समर्थन करेगी.इस मौके पर गोमिया इकाई के दुर्गा सोरेन सेना के सदस्यों में बाबू चंद सोरेन, बाजू हेंब्रम, महावीर पोरिया, सुखदेव हांसदा, दुलाल हांसदा, इसराइल अंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी 12 वीं कक्षा के परीक्षा फल के तहत लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथ पुरम पेटरवार के छात्र-छात्राएँ शत-प्रतिशत सफल रहे. लीला जानकी पब्लिक स्कूल में सत्र 2023-24 में तीनों संकाय के कुल 57 छात्र-छात्राएँ परीक्षा में शामिल हुए. जिनमें सभी छात्र-छात्राएँ अच्छे अंकों के साथ सफल रहे. विज्ञान संकाय में स्मृति मिश्रा ने 92 प्रतिशत अंक ला कर स्कूल टोपर बनी. जबकि अर्पित राज ने 88 प्रतिशत अंक ला कर सेकेण्ड स्कूल टॉपर एवं अभिजीत शर्मा ने 87.6 प्रतिशत अंक ला कर थर्ड स्कूल टॉपर बन कर स्कूल का नाम रौशन किया.वाणिज्य संकाय में अरमान कुमार ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर, अंजलि कुमारी ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सेकेण्ड स्कूल टॉपर व सुमन कुमारी ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर थर्ड स्कूल टॉपर बन कर स्कूल का नाम रौशन किया.कला संकाय में श्रेया सारशी ने 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बन कर स्कूल का नाम रौशन किया.स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट आने पर स्कूल के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को स्कूल के प्रांगण में सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया..विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
किसी भी समाज को बदलने का सबसे आसान तरीका है कि राजनीति को बदला जाए, मानव भारत जैसे देश में जहां आज भी महिलाओं को घर और परिवार संभालने की प्रमुख इकाई के तौर पर देखा जाता है, वहां यह सवाल कम से कम एक सदी आगे का है। हक और अधिकारों की लड़ाई समय, देश, काल और परिस्थितियों से इतर होती है? ऐसे में इस एक सवाल के सहारे इस पर वोट मांगना बड़ा और साहसिक लेकिन जरूरी सवाल है, क्योंकि देश की आबादी में आधा हिस्सा महिलाओं का है। इस मसले पर बहनबॉक्स की तान्याराणा ने कई महिलाओँ से बात की जिसमें से एक महिला ने तान्या को बताया कि कामकाजी माँओं के रूप में, उन्हें खाली जगह की भी ज़रूरत महसूस होती है पर अब उन्हें वह समय नहीं मिलता है. महिलाओं को उनके काम का हिस्सा देने और उन्हें उनकी पहचान देने के मसले पर आप क्या सोचते हैं? इस विषय पर राय रिकॉर्ड करें
