पेटरवार स्थित विवाह मंडप में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला परिषद की ओर से आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को निर्धारित करने को ले कर तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए एक दिवसीय बैठक की गयी. अध्यक्षता आईडी सिंह ने की. बैठक में रिपोर्ट पेश करते हुए पार्टी के जिला सचिव पंचानन महतो ने कहा कि अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर आगामी 1 सितंबर को आयोजित होने वाले मांग दिवस के कार्यक्रम को बोकारो में आगामी 5 सितंबर को बोकारो समाहरणालय के समक्ष आयोजित करने का प्रस्ताव दिया. जिसे बैठक ने स्वीकार कर लिया. बैठक में विचारोंपरान्त सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का भी निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाकपा नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि आईपीसी, सीआरपीसी तथा सक्ष्य अधिनियम के जगह पर वर्तमान केंद्र सरकार ने मनमानी ढंग से जो नया न्याय संहिता (कोड) 1 जुलाई 2024 से प्रभावित किया है-उस न्याय संहिता से न्यायपालिका कमजोर हो गई और सरकार के नियंत्रण में काम करने वाली पुलिस विभाग को असीमित अधिकार मिल गया है. कहा कि नया कानून के अंतर्गत किसी भी मुकदमा में जमानत के बाद भी पुलिस को हिरासत में लेने का अधिकार मिल गया है।.श्री महमूद ने कहा कि जमानत होने के बाद भी हिरासत में लेने का पुलिस को मिल गयी शक्ति से जमानत और न्यायपालिका का कोई महत्व ही नहीं रहा जाता है. उन्होंने बतलाया कि 7 साल से कम सजा होने वाली धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की थानेदार की बाध्ययता को समाप्त कर उसके मर्ज़ी पर छोड़ दिया गया है. श्री महमूद ने बतलाया कि 1जुलाई से लागू नया आपराधिक कानून जन आंदोलनो को कुचलने का एक हथियार है. बैठक को आफताब आलम, सत्येंद्र कुमार, दिवाकर महतो, शाहजहां, महेंद्र मुंडा, आईडी सिंह इत्यादि ने संबोधित करते हुए बोकारो जिला में पार्टी को और सशक्त बनाने और जबरदस्त आंदोलन करने पर प्रकाश डाला. बैठक में आनंद कुमार सिंह, राधेश्याम राम, दशरथ मांझी, चुम्बन महतो, सोमर मांझी, देवानंद प्रजापति, महादेव महतो, सरजू महतो, प्रदुमन सोनी, शकीरा बानो, मुकुंद साव इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के अंतर्गत नावाडीह प्रखंड से 40 तीर्थ यात्रियों का जत्था मंगलवार सुबह बोकारो जिला के लिए रवाना हुआ। डीसी ने तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह में मंगलवार को शिक्षक - अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास,उपस्थिति,उपलब्ध सुविधाओं,विद्यार्थियों को मिलने वाले सरकारी लाभ, आदि पर चर्चा की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि बोकारो जिले के चास स्थित सिटी सिटी केयर हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर में रेड की गई। बोकारो की डीसी विजया यादव के निर्देश पर एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में यह छापामारी की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का दो दिवसीय बोकारो दौरा आज संपन्न, हुए समीक्षात्मक बैठक
Transcript Unavailable.
इस एपिसोड में जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों को एक किसान परिवार की कहानी के माध्यम से दिखाया गया है। बदलते मौसम पैटर्न, अनियमित वर्षा, और कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की गई है। साथ ही, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए समुदाय-स्तर पर कार्रवाई करने का आह्वान किया गया है।
पानी में आर्सेनिक, लोह तत्व और दूसरे घातक पदार्थों की मात्रा महिलाओं के स्वास्थ्य पर सबसे बुरा असर कर रही है और फिर यही असर गर्भपात, समय से पहले बच्चे का जन्म या फिर कुपोषण के रूप में सामने आ रहा है. साथियों, हमें बताएं कि आपके परिवार में अगर कोई गर्भवति महिला या नवजात शिशु या फिर छोटे बच्चे हैं तो उन्हें पीने का पानी देने से पहले किस प्रकार साफ करते हैं? अगर डॉक्टर कहते हैं कि बच्चों और महिलाओं को पीने का साफ पानी दें, तो आप उसकी व्यवस्था कैसे कर रहे हैं? क्या आंगनबाडी केन्द्र, एएनएम और आशा कार्यकर्ता आपको साफ पानी का महत्व बताती हैं? और ये भी बताएं कि आप अपने घर में किस माध्यम से पानी लाते हैं यानि बोरवेल, चापाकल या कुएं और तालाबों से?
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
