रैयतो मैं मुआवजा राशि को लेकर था असंतोष- नहीं प्राप्त कर रहे थे नोटिस उपायुक्त ने कराया नियमों से अवगत - रैयत हुए राजी
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला जानकारी दे रहे हैं कि झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को स्थांतरण कर दिया गया है. वहीं, आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बेरमो थाना के नव नियुक्त प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने प्रभार संभाला और कहा कि हम अवैध कारोबार नहीं चलने देंगे।
तमाम दावों के बाद भी सच्चाई यही है कि आज भी देश में महिलाएँ और लड़कियां गायब हो रही है और हमने एक चुप्पी साध राखी है। दोस्तों, महिलाओं और किशोरियों का गायब होना एक गंभीर समस्या है जो सामाजिक मानदंडों से जुड़ी है। इसलिए इसे सिर्फ़ कानूनी उपायों, सरकारी कार्यक्रमों या पहलों के ज़रिए संबोधित नहीं किया जा सकता। हमें रोजगार, आजीविका की संभावनाओं की कमी, लैंगिक भेदभाव , जैसे गंभीर चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इसकी रोकथाम के लिए सोचना होगा। साथ ही हमें लड़कियों को शिक्षित करने और उन्हें सशक्त बनाने की भी आवश्यकता है। तो दोस्तों, हर समस्या का समाधान होता है आप हमें बताइए कि *----- लड़कियों को मानसिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं? *----- आप इस मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्या प्रयास कर रहे हैं? साथ ही आप सरकार से इस मुद्दे पर क्या अपेक्षाएं रखते हैं? *----- आपके अनुसार लड़कियों और महिलाओं को लापता होने से बचाने के लिए क्या किया जा सकता है?
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेश महतो जानकारी दे रहे हैं कि संसद से मिलकर बंद पड़े दुगदा कोलवरी को चालू कराने की मांग। लगभग दो हजार कर्मी यहां काम कर रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव नारायण महतो जानकारी दे रहे हैं कि अग्रवाल हॉल में वरिष्ठ नागरिक मंच की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के महत्वपूर्ण कई वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव नारायण महतो जानकारी दे रहे हैं कि जरीडीह प्रखंड के अंतर्गत उत्कर्ष मध्य विद्यालय बहादुरपुर में स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया और रवि सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे समूह व बैंक ,माइक्रो फाइनेंस समूह से लोन लेने से जुड़ी जानकारी..
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय डाक सर्किल द्वारा निकाली गयी ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर, एवं डाक सेवक के पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। तीनों पदों पर कुल 44,228 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए मासिक वेतन 10,000 से 30,000 रूपए रखा गया है। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास किया हो।साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रूपए तथा आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं के लिए निशुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है www.indiapostgdsonline.gov.in/आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 05/08/2024 है।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बुधवार को पेटर वार प्रखंड अंतर्गत ओरदाना पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर प्रखंड के सात पंचायतों के लाभुकों के बीच बतख चूजा का वितरण किया गया. ओरदाना पंचायत की मुखिया इंद्रा देवी, उलगढ़ा मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू और विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी ने सात पंचायतों के 148 लाभुकों के बीच 90 और 75 प्रतिशत अनुदान पर बतख चूजा का वितरण किया. बतख चूजा का वितरण प्रखंड के ओरदाना, कोह, अरजुवा, चरगी, उलगढ़ा, सदमाकला और चांपी पंचायत के लाभुकों को अनुदान पर दिया गया. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनंत सागर ने बताया कि इस योजना के तहत एसटी और एससी के लाभुकों को 90 प्रतिशत और अन्य को 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया है. एक यूनिट बतख चूजा में 15 बतख के बच्चें रहते हैं. मौके पर ओरदाना पंचायत के पूर्व मुखिया गुलाब चंद मांझी, शशि शेखर सहित लाभुक व ग्रामीण उपस्थित थे.
