डी आई पाइप चोरी करते तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया और भेजा जेल। डी. आई. पाइप ग्रामीण जलापूर्ति योजना में इस्तेमाल किया जाता है।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से कमलेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ा
पेटरवार के पटवा टोला से करीब एक सौ कांवरियों का एक जत्था पेटरवार पंचायत की पूर्व मुखिया उषा प्रभात के नेतृत्व में बाबा नगरी देवघर के लिए प्रस्थान किया. पेटरवार पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता ने बाबा नगरी देवघर के लिए कांवरियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया. कांवरियों ने पेटरवार मेलाटांड़ स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा -अर्चना किया. बताया गया कि सुल्तानगंज से जल उठाएंगे और बाबा नगरी देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे.
भारत माला परियोजना फेज वन के तहत बनने वाली एनएच 320 जैनामोड़ से गोला तक फोरलेन सड़क निर्माण को लेपो मौजा के रैयतों ने सड़क निर्माण कराने गई सड़क निर्माण कंपनी को रोक दिया. रैयतों ने कहा कि जब तक जमीन का मुआवजा नही मिल जाता है तब तक पंचाट संख्या 17, 18 व 22, खाता संख्या 02, प्लॉट संख्या 356, 357 और 374 पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे. जमीन का बिना मुआवजा दिए उक्त प्लॉट पर जब सड़क निर्माण कंपनी की ओर से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया तो रैयत निर्माण स्थल पर पहुंचे और कार्य में लगे मशीन को रोक दिया गया और कहा गया कि पहले मुआवजा का भुगतान करें तब फिर कार्य आरम्भ करें. बता दें कि उक्त प्लॉट रेंगटू महतो वगैरह के नाम से रैयती भूमि है. इस संबंध में रैयतों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को एक आवेदन देते हुए मौजा लेपो, थाना नंबर 15 अंचल पेटरवार के तहत खाता संख्या 2, प्लॉट संख्या 356, 357 और 374 का नोटिस जारी करने की मांग की है. रैयतों ने कहा है कि उक्त प्लॉट केवाला पट्टा पवन महतो, भवन महतो, फुलमनी, मो. छुट्ट मिया व मो. सरोती के नाम से दर्ज है. जिसका भूमि मुआवजा भुगतान हेतु अब तक नोटिस जारी नही किया गया है. रैयतों ने मांग किया है कि उक्त प्लॉट का मुआवजा हेतु नोटिस जारी किया जाय. मौके पर रैयत डोकेश्वर महतो, संतोष कुमार महतो, रामेश्वर महतो, सुरेंद्र महतो, कमलेश महतो, टिकू महतो, सहदेव महतो, जगेश्वर महतो, जीतू महतो खिरोधर महतो, सकलदेव महतो आदि मौजूद थे.
पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा मंगलवार को पेटरवार प्रखंड सेंगेल के विजय मरांडी के नेतृत्व में सभी आदिवासी गांव-समाज में संविधान ,कानून और जनतंत्र लागू करने हेतू एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. उसके बाद सेंगेल के सात प्रतिनिधिमंडल ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन पत्र सुपुर्द किया गया. ज्ञापन पत्र की प्रतिलिपि पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा को भी सौंपा. मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पत्र के माध्यम से सेंगेल द्वारा हमारी मांग-सभी आदिवासी गांव समाज में संविधान, कानून और जनतंत्र जल्द लागू करें. क्योंकि आदिवासी स्वाशसन व्यवस्था के नाम पर चालू वंशानुगत नियुक्त माझी- परगना आदि इसको नहीं मानते हैं, राजतांत्रिक तानाशाही चलाते हैं. जबरन सामाजिक बहिष्कार,जुर्माना, डायन प्रताड़ना, अंधविश्वास, नशापन, वोट खरीद-विक्री, महिला विरोधी मानिसकता आदि जैसे असंवैधानिक कृत्यों को बढ़वा देते हैं. इस अवसर पर हजारीबाग सेंगेल जोनल हेड विजय टुडू, बोकारो जिला अध्यक्ष सह बोकारो जोनल हेड सुखदेव मुर्मू, सेंगेल युवा मोर्चा पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष संजय टुडू, जरीडीह प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष संतोष मुर्मू, सोनाराम मुर्मू,निखिल बास्के,विरसा मुर्मू,गोविंद मुर्मू,नमिता टुडु, सुखीराम मुर्मू,बबलू मुर्मू आदि उपस्थित थे.
पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में पेटरवार मंदिर टोला शिव मंदिर के पुजारी रूपेश बनर्जी को अंगवस्त्र और गुरु दक्षिणा देकर सम्मानित किया. अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि गुरु की महिमा गोबिंद से भी उपर माना जाता है चुंकि गुरु ही गोबिंद तक पहुँचाने का माध्यम बनते हैं. कहा कि हमलोगो को गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आदर का भाव सदैव रखना चाहिए. मौके पर सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिन्हा, भाजपा नेता प्रदीप कुमार नायक व रौनक कुमार उपस्थित थे.
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि सांसद के पहल पर धावाटांड में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। स दिन पहले, ट्रांसफॉर्मर जल गया था। गाँव में बिजली गुल हो गई जिससे गाँव वालों ने सांसद को समस्या के बारे में सूचित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू किसानों को धान रोपने के लिए कौन सा विधि ,किस तरह से लगाना है इसकी जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
