सदर अस्पताल बोकारो में 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर लगेगा रक्तदान शिविर।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोई भी आदमी तब तक अपने शिक्षा में सफल नही होता जब वह उसे आने भविष्य के लिये न संजोगे।

बेरमो विधायक ने जनता दरबार लगाकर सुनी क्षेत्र की समस्याएं, हर समस्या के समाधान का दिया भरोसा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नए साल के शुरू होते ही लोगों में उमंग भरने को पतंगों का त्यौहार आज मनाया जा रहा है। जी हाँ साथियों , भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है पतंगों का त्यौहार यानि मकर संक्रांति का पर्व । विभिन्न परम्पराओं और मान्यता के अनुसार अलग अलग जगहों में यह त्यौहार मनाने का तरीका अनोखा है।मकर संक्रांति का त्यौहार विभिन्न संस्कृति के महत्व को दर्शाता है। साथियों ,हर एक त्यौहार लोगों को करीब लाता है और आपसी प्रेम बढ़ाता है। इस त्यौहार आप सभी एक दूसरे के जीवन में गुड़ की तरह मिठास भरे और एक दूसरे की खुशियों का कारण बने। इस पावन अवसर पर आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।

किसी भी निर्णय को सही साबित करने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा जरूरी हे, परिणामस्वरूप हमे बदलाव ही क्यो ना करना परे।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड  के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो का पेटरवार तेनुचोक में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा  नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. अध्यक्ष श्री महतो अपने पैतृक आवास नाला से रांची जाने के दौरान कुछ देर पेटरवार में रुके.  मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता देवी, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, सिंटूराम सिंह, चंदन सिन्हा आदि उपस्थित थे

अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पेटरवार प्रखंड के सदमा ग्राम में एक विशेष बालभोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम का आयोजन संजय कुमार प्रसाद के आवास पर संपन्न हुआ. जहां करीब 300 बच्चों को भोजन कराया गया और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कलम और कॉपी का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रजेश मिश्रा के द्वारा किया गया.  इस अवसर पर पंडित द्वारा रामचरितमानस का पाठ किया गया. जिसमें भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को रेखांकित किया गया. बच्चों को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया.  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ बच्चों में शिक्षा और संस्कारों का महत्व उजागर करना था. स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. इस मौके पर मुखिया सावित्री देवी, लालदेव महतो, श्यामसुंदर मंडल, प्रवीण कुमार प्रसाद, ज्ञान रजर, सिमा देवी, सुषमा देवी, राधा देवी, रंजीत गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय रवानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

बाल संस्कार केन्द्र द्वारा अक्षर ज्ञान के साथ साथ भारतीय संस्कृति का ज्ञान दिया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास सरसो के फसल में लगने वाले कीट,बीमारी और उपचार के बारे में जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.