किसी भी सही विश्लेषण के लिये द्विपक्षीय संवाद का होना अतिआवश्यक है चाहे मसला कोई भी हो। किसी भी विकास का उदय तब होता है जब दो पक्ष आमने सामने हो। जरूरतों के हल को ही आविष्कार का हल माना जाता है।यही आधुनिकता के लिये महत्पूर्ण वजह है।

राम-लखन टुंगरी में मेले का हुआ उद्घाटन ,भारी संख्या में मंत्री समर्थक रहे मौजुद।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागु करने की मांग को लेकर चन्दनकियारी विधायक को एक मांग पत्र सौंपा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मनुष्य का शरीर एक उपकरण के भाती कार्य करता है। जिसे हम व्यायाम के द्वारा चुस्त एवं स्फूर्ति प्रदान कर सकते है। जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाते है।

Transcript Unavailable.

शिक्षा में मानसिक विकास साथ साथ शारीरिक विकास का भी होना जरूरी है। तब जाके मनुष्य का पूर्ण विकास होता है।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवनारायण महतो ने 29-12-2024 को ग्रामीणों के आग्रह पर एक समस्या, मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड किया था। जिसमे बताया गया था कि जरीडीह प्रखंड अंतर्गत,गायछंदा पंचायत के ग्राम तिरोटोला धवाटांड़ के नीचे टोला स्थित बजरंगबली मंदिर के पास का चापाकल लगभग दो महीने से ख़राब पड़ा हुआ था। ग्रामीणों को पानी की दिक्कत हो रही थी। मगर इसका सुध कोई भी जनप्रतिनिधि नही ले रहा था। इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया और मोबाइल वाणी संवाददाता शिवनारायण महतो ने व्यापक पैमाने पर जनप्रतिनिधियों और विभागीय कर्मचारियों को खबर फॉरवर्ड किया और सुनाया । इसका असर यह हुआ कि पंचायत की मुखिया श्रीमती सोनी कुमारी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए,ख़राब पड़े चापाकल की मरम्मत करवा दी। चापाकल की मरम्मत हो जाने से अब ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना नही पड़ेगा।

Transcript Unavailable.

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो दक्षिण मध्य रेलवे के द्वारा निकाली गई एक्ट अपरेंटिस के रिक्त पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. एक्ट अपरेंटिस के पदों पर कुल 4232 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर वेतन मान नियमानुसार दिया जायगा। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं एवं आई टी आई पास किया हो। साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए । इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रूपये तथा अन्य वर्ग के लोगों महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बिल्कुल निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा । आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है www.scr.indianrailways.gov.in । याद रखिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27-01-2025 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

Transcript Unavailable.