पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को पलाश, जेएसएलपीएस की द्वारा संचालित भारती महिला संघ की ओर से लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर वोटिंग फॉर मीटिंग कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में भारती महिला संघ के तहत आने वाले स्वयं सहायता समूहों के सभी ग्राम संगठन और संकुल संगठन की महिलाओं ने हिस्सा लिया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के नारे से रंगी हुई लॉरी, टेम्पो या ऑटो रिक्शा आज एक आम दृश्य है. पर नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च द्वारा 2020 में 14 राज्यों में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि योजना ने अपने लक्ष्यों की "प्रभावी और समय पर" निगरानी नहीं की। साल 2017 में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में हरियाणा में "धन के हेराफेरी" के भी प्रमाण प्रस्तुत किए। अपनी रिपोर्ट में कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्लोगन छपे लैपटॉप बैग और मग खरीदे गए, जिसका प्रावधान ही नहीं था। साल 2016 की एक और रिपोर्ट में पाया गया कि केंद्रीय बजट रिलीज़ में देरी और पंजाब में धन का उपयोग, राज्य में योजना के संभावित प्रभावी कार्यान्वयन से समझौता है।

बोकारो से चार सीटों की अधिसूचना के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चार लोकसभा सीटों खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू के लिए चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हुई। 26 अप्रैल को नामांकनों की जांच की जाएगी और 23 अप्रैल तक निकासी की जाएगी। इन सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

श्रीरामनवमी त्योहार के पावन मौके पर यूथ क्लब पेटरवार की ओर से रामभक्त हनुमान की विशाल प्रारूप का प्रदर्शनी किया गया. इसके साथ ही पेटरवार - कसमार मुख्य पथ में यूथ क्लब की ओर से सड़क के दोनों ओर लाइटिंग साज सज्जा किया गया. जिसके कारण पेटरवार गुलाबी रौशनी से जगमग हो उठा जो पेटरवार और आसपास के लोगों के लिए एक आकर्षण और उत्साह का केंद्र बिंदु रहा. श्रद्धालुओं ने हनुमान की विशाल प्रारूप के समक्ष सेल्फी लेने का आनंद उठाया. श्रीरामनवमी का जुलूस संपन्न होने के बाद रात भर विभिन्न स्थानों पर भजनों का दौर चलता रहा और रात भर श्रद्धालु भक्ति भजनों से सराबोर रहे। इस कार्यक्रम मे यूथ क्लब के सदस्य किशन कुमार, विकाश कुमार, आशीष कुमार, सौरव मंडल, देव रंजन कुमार, नीतीश कुमार, मनीष कुमार, विष्णु कुमार, गजेंद्र कुमार, ओमरंजन, चंदन बंसल आदि का अहम योगदान रहा.

ड्रॉप आउट छात्राओं को पुनः विद्यालय में जोड़ने  को लेकर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गुरुवार को डोर टू डोर अभियान चलाया. इस क्रम में अभिभावकों से बात-चित करते हुए ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः विद्यालय भेजने का अनुरोध किया. इस अभियान के तहत प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका भूमिका कुमारी ने कहा कि जो बच्चें बीच में ही किसी कारण वश अपनी शिक्षा अधूरी छोड़ दिए है वैसे बच्चियों को पुनः नामांकन कर शिक्षा देने का काम किया जायेगा ताकि छात्राएं शिक्षित हो सके.

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने आसन्न संसदीय चुनाव को  लेकर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों (वोलेंटियर्स) के साथ कार्यशाला का अयोजन किया गया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। कार्यशाला के दौरान वोलेंटियर के कार्यों को बताया गया और इसे सुचारू रूप से संचालन करने के लिए कई तरह की जानकारियां दी. बता दे कि गोमिया विधान सभा क्षेत्र संख्या 34 के तहत पड़ने वाले पेटरवार प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र - छात्राओं को मतदान दिवस के लिए वोलेंटियर का काम सौपा गया है. ये स्टूडेंड्स 14 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम उम्र के होंगे. वोलेंटियर मतदान केंद्रों में कैसे करेंगे इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई.  सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने वोलेंटियर को उसके कार्य का बोध कराते हुए कहा कि वोलेंटियर्स मतदान केंद्रों पर कतार के प्रबंधन, दिव्यांग, वरिष्ठ व शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं और हेल्प डेस्क पर बीएलओ की सहायता करेंगे. कहा कि मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्हील चेयर के इंचार्ज वोलेंटियर होंगे. प्रत्येक वोलेंटियर को फोटो पहचान पत्र निर्गत किया जायेगा.

एन. डी. ए. और भारत गठबंधन के खिलाफ आंदोलनकारी इमाम शफी गिरिडीह संसद में बोकारो से झारखंड युवा संघ की केंद्रीय संयोजक भाषा खथियां इमाम सती ने मोबाइल वानी के साथ बातचीत में कहा कि शिक्षा और चिकित्सा को जाति, धर्म और घृणा की वर्तमान राजनीति को समाप्त करना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले से जे. एम. रंगीला जी ने मोबाइल वाणी के पक्ष और विपक्ष कड़ी संख्या 63 में दिलीप कुमार महतो खास बातचीत, घोषणापत्र का विषय है तो आइए इस मुद्दे पर बात करते हैं आज हम नवाडीह प्रखंड के गुंजारदी गांव पहुंच गए हैं जहाँ एक युवा किसान दिलीप कुमार महतो के साथ बातचीत कर रहे हैं। सांसद या विधायक, जो चुनाव में खड़े होते हैं, वे उम्मीदवार और दल वादा करते हैं कि हम ऐसा करेंगे,क्या कारण है कि वह हमें गुमराह करने के लिए ऐसा करती है? विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले से जे. एम. रंगीला जी ने मोबाइल वाणी के पक्ष और विपक्ष कड़ी संख्या 63 में मोतीलाल हांसदा बेरमो बोकारो से खास बातचीत की खाली घोषणा करने वाले नेता घोषणाओं के अनुसार काम नहीं करते हैं, राजनीतिक दल हो, चाहे वह पक्ष में हो या विपक्ष में, हर कोई अपना घोषणापत्र जारी करता है, जैसे कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार दूंगा। पंद्रह लाख रुपये आएंगे, तो यह कितना सही हो पाया है, विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे ऑनलाइन पैमेंट और युपीआई के बारे में।