जिस तरह एक देश का विकास ज़रूरी है, उसी तरह प्रकृति भी हमारे लिए बहुत ज़रूरी है। औद्योगिक गतिविधियों के कारण प्रकृति को काफी क्षति पहुंची है।आज के समय वैश्विक ताप वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण जैसी कई बड़ी समस्याएं हमारे समक्ष खड़ी हैं। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फ़ैलाने और धरती संरक्षण को लेकर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष 22 अप्रेल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1970 में हुई थी।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू गर्मी के मौसम में धनिया की खेती कैसे करनी चाहिए,इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

Transcript Unavailable.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

बोकारो से भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में, बरमो उप-मंडल अधिकारी अशोक कुमार द्वारा शनिवार की सुबह नवादा के ढाडकी बेह गांव में छापेमारी की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डी. बी. सी. के अध्यक्ष ने चंद्रपुरा संयंत्र का निरीक्षण किया डी. बी. सी. के अध्यक्ष एस सुरेश कुमार ने जे. एम. रंगीला मोबाइल वानी बोकारो से चंद्रपुरा संयंत्र का निरीक्षण किया शुक्रवार को उन्होंने चंद्रपुरा ताप विद्युत संयंत्र का निरीक्षण किया। सुबह चंद्रपुरा पहुंचने पर सी. टी. पी. एस. के वरिष्ठ महाप्रबंधक और परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ठाकुर, मुख्य अभियंता ने उनका स्वागत किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राज्य स्तरीय टीम ने नावाडीह के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया दौरा, एक राज्य स्तरीय दल ने नवाडीह में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का दौरा किया। बालिका विद्यालय नबादी के निरीक्षण उपमंडलीय शिक्षा अधिकारी धनबाद गौतम कुमार साहू झारखंड शिक्षा परियोजना अरुणलता क्रिकेट एक अतिरिक्त कार्यक्रम बोकारो ज्योति खलाको को टीम में शामिल किया गया था।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा पपीता के फसल में वृक्ष रोपण के छह महीने बाद प्रति पौधा उर्वरक देना चाहिए की जानकारी दे रहें हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

पेटरवार. पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दशम बोर्ड 2023-24 की परीक्षा में भैया विवेक कुमार ( पिता गुप्तेश्वर महतो, माता रेखा देवी, खत्री टोला पेटरवार निवासी )ने 92 प्रतिशत अंक ला कर विद्यालय टॉपर बने. वहीं भैया दीपक कुमार (पित जयप्रकाश महतो, माता गुंजा देवी, चंडीपुर निवासी ) ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सेकेण्ड टॉपर  एवं भैया अभिषेक प्रजापति (पिता योगेश प्रजापति, माता बसंती देवी झिरके) ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल के थर्ड टॉपर बनने का गौरव मिला साथ ही विद्यालय के सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे. विद्यालय के प्राचार्य नवीन कुमार   व अन्य  शिक्षक -शिक्षिकाओं ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी.

मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार के परीक्षार्थी ईश्वर चंद महतो ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया. जबकि आयुष कुमार साव ने 84.40 प्रतिशत एवं नितीश बास्के ने 82.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।