Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भाजपा सांसदों द्वारा एक गांव को गोद लेकर उस गांव का समुचित विकास करना था परन्तु यह कार्यक्रम भी लगता है कि जुमला ही साबित हो रहा है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को आजादी के 74वर्षो के बाद भी धरातल पर लागू नहीं हो पाया है इसी मुद्दे पर बोकारो जिला भीम आर्मी के अध्यक्ष गोबर्धन रविदास का इंटरव्यू
राजनीति देश के विकास का उपक्रम है ना की जान माल के नुकसान की
सी,सी,एल, कर्मचारी तथा आल इंडिया एस,टी,एस, सी, इम्प्लाइज कौंसिल के ढोरी एरिया अध्यक्ष नरेश महतो का इंटरव्यू।
पेटरवार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में शुक्रवार को माय चॉइस फाउंडेशन के सहयोग से सहयोगिनी द्वारा बाल अधिकार को लेकर स्टेकहोल्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि बाल तस्करी को लेकर के संस्था के द्वारा बोकारो जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. सुरक्षित गांव कार्यक्रम का आयोजन के माध्यम से ग्राम रक्षक, ग्राम मित्र, नोडल टीचर तथा सामुदायिक नेताओं को सशक्त बनाने के लिए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा बाल तस्करी बाल श्रम से जुड़ा हुआ मामला है और इसका परिणाम हमेशा बाल शोषण ही होता है बच्चों का प्रयोग बाल श्रम के कुछ गंभीर रूपों में जैसे बंधवा मजदूरी , कारखोनो, ढाबों में किया जाता है. गांव के शिक्षक गांव के स्थानीय नेता आंगनबाड़ी सेविका कि माध्यम से इन मामलों को रोका जा सकता है. इस दौरान हितधारको के लिए स्टेकहोल्डर हैंडबुक का वितरण किया गया. इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक अमित कुमार सिन्हा, ,सुभाष कुमार चौहान, अजय कुमार मुंडा, मोहम्मद अयूम रजा, विजयलक्ष्मी, दिनेश, सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार राय, कुमारी किरण, आज़ाद अंसारी ,प्रवीण कुमार, मीणा देवी, मंजू देवी ,सरिता देवी आदि उपस्थित थे.
सी, सी,एल व डी,वी, सी, में बिस्थापितों का समस्या लंबित है उसी समस्या के समाधान हेतु आज से अनिश्चितकालीन चक्का जाम आन्दोलन शुरू किया गया है
पेटरवार रघुनाथपुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्कूल के संस्थापक सह प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय भोला प्रसाद बख्शी की 12 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई. इस अवसर पर स्व भोला प्रसाद के तस्वीर पर विद्यालय के प्रबंधक सह उनके प्रथम सुपुत्र नीरज सिन्हा ने माल्यार्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. प्रबंधक श्री सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी पूर्ण होगी जब आप पढ़-लिखकर स्वर्गीय भोला प्रसाद बख्शी के सपनों को साकार करेंगे. इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा नीलम बक्शी एवं लीला जानकी सेवा संस्थान के सचिव किशोरी स्वर्णकार विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर प्रसाद सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकायें, शिक्ष केतर कर्मचारी आदि ने पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया.
पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत कोह पंचायत के बुढ़न गोड़ा गाँव के निकट शनिवार के शाम करीब चार बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए. इस घटना में गंभीररूप से घायल दो युवकों को पेटरवार के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची ले गए. बताया जाता है कि रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी राजू मांझी का पुत्र हरिदास किस्कू (22 वर्ष) और मिहीलाल किस्कू का पुत्र बिरेंद्र किस्कू (13 वर्ष ) एक बाइक पर सवार होकर पेटरवार बाजार से अपने घर जा रहे थे कि बुढन गोडा के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वे दोनों घायल हो गए.
