पेटरवार रघुनाथपुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्कूल के संस्थापक सह प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय भोला प्रसाद बख्शी की 12 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई. इस अवसर पर  स्व भोला प्रसाद के तस्वीर पर विद्यालय के प्रबंधक सह उनके प्रथम सुपुत्र नीरज सिन्हा ने माल्यार्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. प्रबंधक श्री सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी पूर्ण होगी जब आप पढ़-लिखकर स्वर्गीय भोला प्रसाद बख्शी के सपनों को साकार करेंगे. इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा नीलम बक्शी एवं लीला जानकी सेवा संस्थान के सचिव किशोरी स्वर्णकार विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर प्रसाद सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकायें, शिक्ष केतर कर्मचारी आदि ने पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया.