पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत कोह पंचायत के बुढ़न गोड़ा गाँव के निकट शनिवार के शाम करीब चार बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए. इस घटना में गंभीररूप से घायल दो युवकों को पेटरवार के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची ले गए. बताया जाता है कि रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी राजू मांझी का पुत्र हरिदास किस्कू (22 वर्ष) और मिहीलाल किस्कू का पुत्र बिरेंद्र किस्कू (13 वर्ष ) एक बाइक पर सवार होकर पेटरवार बाजार से अपने घर जा रहे थे कि बुढन गोडा के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वे दोनों घायल हो गए.
