किसी भी निर्णय को सही साबित करने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा जरूरी हे, परिणामस्वरूप हमे बदलाव ही क्यो ना करना परे।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो का पेटरवार तेनुचोक में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. अध्यक्ष श्री महतो अपने पैतृक आवास नाला से रांची जाने के दौरान कुछ देर पेटरवार में रुके. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता देवी, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, सिंटूराम सिंह, चंदन सिन्हा आदि उपस्थित थे
अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पेटरवार प्रखंड के सदमा ग्राम में एक विशेष बालभोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम का आयोजन संजय कुमार प्रसाद के आवास पर संपन्न हुआ. जहां करीब 300 बच्चों को भोजन कराया गया और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कलम और कॉपी का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रजेश मिश्रा के द्वारा किया गया. इस अवसर पर पंडित द्वारा रामचरितमानस का पाठ किया गया. जिसमें भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को रेखांकित किया गया. बच्चों को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ बच्चों में शिक्षा और संस्कारों का महत्व उजागर करना था. स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. इस मौके पर मुखिया सावित्री देवी, लालदेव महतो, श्यामसुंदर मंडल, प्रवीण कुमार प्रसाद, ज्ञान रजर, सिमा देवी, सुषमा देवी, राधा देवी, रंजीत गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय रवानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
बाल संस्कार केन्द्र द्वारा अक्षर ज्ञान के साथ साथ भारतीय संस्कृति का ज्ञान दिया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वदेशी मेला केवल एक मेला नहीं है, बल्कि एक आंदोलन है। यह राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने का एक शक्तिशाली तरीका है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के प्रांगण में अपने एएकेएम (आजीविका कृषि मित्र) और ग्रामीणों के साथ एपीसी (कृषि उत्पादन क्लस्टर) विधि से खेती बारी का एक प्रशिक्षण सत्र शुक्रवार को आयोजित किया गया. इसमें समय, फसल चयन, बाजार की जानकारी और पहुंच, तकनीकी विवरण, उत्पाद संग्रहण और मूल्य नियंत्रण आदि के महत्व पर चर्चा की गई. तरबूज के उत्पादन के तरीके (पिओपी) पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें फसल से प्राप्त आय, बाजार में इसके आगमन का समय, कीट नियंत्रण उपाय आदि पर प्रकाश डाला गया. सत्र का समापन 10 गांवों में एपीसी मोड में तरबूज की फसल की योजना बनाने के साथ हुआ. इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र की मदद से 50 पैकेट तरबूज बीज़ का वितरण किया गया. उक्त प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार तथा प्रदान संस्था से नंदलाल, राजू, सुदेश और चंद्रभूषण आदि ने कार्यक्रम सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया.
पेटरवार. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय बेरमो के द्वारा पेटरवार प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रशस्ति-पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी ने कहा कि किसी भी चुनाव को सम्पन्न कराने में प्रतिनियुक्त बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने से लेकर बुंथ तक मतदाताओं को पहुंचाने में आपसबों की निर्णायक भूमिका होती है. एसडीएम मुकेश मछुवा ने कहा कि अपने गृहस्थ कार्यो के साथ निर्वाचन सबंधित जवाबदेही को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है जिसका आप हकदार हैं. मौके पर पदाधिकारियों के द्वारा गोमिया 34 एवं बेरमो विधानसभा क्षेत्र 35 में प्रतिनियुक्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम, प्रखंड लेखपाल गुलाम रशूल सहित आदि मौजूद थे.
