नरकटियागंज बिहार में विगत दिनों बाढ़ ऑर अत्यधिक वर्षा से लाखों एकड़ फसल किसानों का बर्बाद हुआ। बिहार में वैसे ही किसानों की स्थिति बहुत ही दयनीय हैं। किसानों को सरकार ऑर किसी संगठनों से कोई उचित मदद नहीं मिलता।किसानों का फसलों की बीमा कवरेज पूरा नहीं होता ।उनको सस्ते दर पर बीज ऑर खाद नहीं मिलती। किसान के फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता।पिछले महीनों में चंपारण के किसानों को यूरिया खाद की बहुत किल्लत हुई थी। यूरिया की कालाबाजारी के चलते किसानों को यूरिया आसानी से मिलती नहीं थी ऑर कहीं मिलती थी तो वो काफी महंगी।
नरकटियागंज क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बेतिया एवं 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के द्वारा 44 वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में कोविड 19 को ध्यान में रखते हुये सामाजिक दूरी के साथ संयुक्त रूप से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 03 किलोमीटर का स्वैछिक दौड़ एवं पैदल चाल का आयोजन किया गया। जिसमें एस. के. ध्यानी उप महानिरीक्षक स. सी.बल. बेतिया, अनिल कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) 44 वाहिनी स.सी.बल नरकटियागंज, एवं बल के कार्मिक, पारिवारिक सदस्य, बच्चों ने प्रतिभाग किया। एस. के.ध्यानी उप - महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बेतिया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया गया और दौड़ पूरा होने के बाद प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेता को मेडल और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। दौड़ पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बाजपट्टी-सीएम नीतीश कुमार के निश्चय संवाद कार्यक्रम में आम जनता की भी रही अच्छी भागदारी।
बाजपट्टी-शराब के नशे में धुत हंगामा करते पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार।
बाजपट्टी-कोर्ट के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज !
कालाजार ठीक होने के बाद भी त्वचा सम्बन्धी लीश्मेनियेसिस रोग होने की सम्भावना रहती है। इसे त्वचा का कालाजार (पीकेडीएल) भी कहा जाता है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर.के यादव ने बताया कि पीकेडीएल का ईलाज पूर्ण रूप से किया जा सकता है। इसके लिए लगातार 12 सप्ताह तक दवा का सेवन करना पड़ता है। ईलाज के बाद मरीज़ को 4000 रुपये का आर्थिक अनुदान भी सरकार द्वारा दिया जाता है। ऑडियो पर क्लिक कर पुरी खबर सुनें और मोबाइल वाणी के टॉल फ्री नंबर पर कॉल कर भी सुन सकते हैं।
सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल पंचायत, में कई गाँव मे ,आधा अधूरा , धान का खेती रोपाई , हो पाई है, किसानों , को इस बार कही से कोई, सरकारी लाभ नही मिल पाई है, किसानों के चेहरे पर मुस्कान की जगह खामोसी छा गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
*पॉजिटिव मरीजों ने एसडीएम को फोन कर स्वास्थ्य विभाग की खोली पोल* जिला शिवहर- पिपराढी प्रखंड के होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने अनुमंडल पदाधिकारी को फोन कर पिपराढी स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है। हुआ यूं कि अनुमंडल पदाधिकारी आरिफ अहसन ने पिपराढी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इसी दौरान कोरना पॉजिटिव मरीजों जो होम आइसोलेशन में रह रहे थे की जानकारी मिली तो उन्होंने एसडीएम को फोन करना शुरू कर दिया और स्वास्थ्य विभाग के लचीलापन व्यवस्था की पोल खोल दी। अनुमंडल पदाधिकारी आरिफ अहसन के औचक निरीक्षण में पिपराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों का 1 दिन भी नहीं हुआ है स्वास्थ्य जांच। बाद में अनुमंडल पदाधिकारी ने मरीजों से फोन पर बात की तो मिली जानकारी, जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को कार्रवाई के लिए भेजा अनुशंसा, हो सकती है बड़ी कार्रवाई। अनुमंडल पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों को 75 लोगों का प्रतिदिन कोना का जांच करने का दिया निर्देश दिया है।
सुगौली के कई गांव में बाढ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ गई है। नगर के अधिकांश वार्ड बाढ से प्रभावित है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
मोतिहारी शहर के वीआईपी इलाका लूठहा हाई स्कूल के पास 4 आर्म्स सप्लायर पकड़े गए वहां चारों हथियार की खरीद बिक्री कर रहे थे इसी दौरान नगर पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया उनके पास से एक देशी पिस्टल एवं 20 कारतूस बरामद हुआ है पुलिस ने एक कार एवं दो बाइक भी जब्त की है किसी भी गाड़ी का कागजात उनके पास नहीं है पुलिस को संदेह है कि सभी गाड़ी चोरी या लूट की है
