मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट की बैठक आज

अधिवेशन में हुआ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव

Transcript Unavailable.

अयोध्या में दीपावली पर्व को लेकर शासन ने अतिरिक्त रोडवेज बस चलाने का फैसला किया है अतिरिक्त रोडवेज बस के चलने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी

पीवीएसएस कुंज विद्यालय कादीपुर में बुधवार को मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमे अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा आयोजित संस्कृत ज्ञान परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाले मेधावी को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा आयोजित संस्कृत ज्ञान परीक्षा में पीवीएसएस कुंज विद्यालय कादीपुर के कक्षा सात के छात्र दिव्यांशु सिंह ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के ब्लॉक संयोजक व पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने मेधावी दिव्यांशु सिंह को मेडल, पत्रिका, पट्टीका एवं गायत्री चालीसा देकर सम्मानित किया

पूराबाजार ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगौली में चल रही सात दिवसीय रामलीला की तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक मंचन किया गया जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। तीसरे दिन के रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा सर्वप्रथम सीता स्वयंवर, बाणासुर रावण संवाद, परशुराम लक्ष्मण संवाद और अयोध्या से जनकपुर के लिए बरात का प्रस्थान का मनमोहक दृश्य दिखाए गया। परशुराम लक्ष्मण संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा मुरारी गुप्ता ने परशुराम व दिलीप सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर रामलीला समिति के प्रबंधक सनी सिंह, अध्यक्ष सुधीर सिंह, गणेश सिंह, राजेश पाठक, ग्राम प्रधान अनिल तिवारी, शैलेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

थाना क्षेत्र में पशु चोरों के हौसले कितना बुलंद है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कि रात के समय हुई भैंस चोरी के मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना तारुन थाना अंतर्गत हैदरगंज मार्ग पर स्थित पुराने भट्टे की है। जहां पूर्व प्रधान उत्तम सिंह पुत्र स्व0 महादेव का पशुशाला बना हुआ है। 6 नवंबर की रात को सरिया से एक भैंस को चोंरो ने पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए। रात में 1:00 बजे नित्य क्रिया करने के लिए उठा तब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। पशुशाला में देखा तो भैंस गायब और उसका बच्चा इधर-उधर घूम रहा था। जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया भैंस चोरी की तहरीर पीड़ित ने दिया है। भैंस को बरामद करने और चोरों की तलाश कराई जा रही है।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में बुधवार को दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गेट नंबर एक पर स्थित हाइड्रोपोनिक यूनिट का उद्घाटन किया। इसी क्रम में उन्होंने बकरियों एवं बकरों के नस्ल सुधार हेतु पैरावेट (पशु मित्र) उपलब्ध कराया। भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री प्राकृतिक प्रक्षेत्र, अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा मैदान सहित विभिन्न महाविद्यालयों का भी भ्रमण किया। इस दौरान विवि के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों से कृषि मंत्री को अवगत कराया। कृषि मंत्री शाही ने कहा कि अब कृषि विवि में हाइड्रोपोनिक यूनिट से बिना मिट्टी के पानी में पौधों को उगाया जा सकेगा। इस प्रक्रिया में पौधों के जड़ एवं अंकुर वृद्धि के लिए पोषक तत्वों से भरपूर पानी का प्रयोग किया जाता है। मंत्री ने कहा कि इस विधि का प्रयोग कर किसान अपनी जरूरत के अनुसार फसल उगा सकते हैं।

मनुष्य के संग में रहकर मनुष्य बन पाना सरल है किंतु ब्रहमनिष्ठ हो पाना अत्यंत कठिन है इसलिए मनुष्य को हमेशा सत्संग में रहने का प्रयास करना चाहिए। उक्त बातें विकासखंड पूराबाजार के अंजना मजरे चौबेपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवे दिन कथा व्यास सुरेंद्र जी महाराज ने कहा। कथा व्यास ने कहा कि भगवान का स्मरण अधीर मन से करना चाहिए। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जप करते समय भी संसार का ही चिंतन करते हैं ऐसा करने के कारण जपनिश फल तो नहीं माना जा सकता किंतु जैसा फल मिलना चाहिए वैसा फल नहीं मिल पाता। कहा कि संसार में घटनाएं समान रूप से घटती हैं कोई उस घटना से सुख प्राप्त करता है तो कोई दुखी होता है जबकि संसार में न दुख है न सुख यह सब मन की स्थिति पर निर्भर करता है। जो व्यक्ति भौतिकता से परे होकर अपना तन मन धन सब परमात्मा को समर्पण कर देता है

विकास खंड मुख्यालय पर बुधवार को कृषि विभाग द्वारा कृषक जागरूकता कार्यक्रम और किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि किसान देश के असली नायक हैं। उनको सभी योजनाओं का लाभ ठीक समय पर मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।  उपनिदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक में एक रोस्टर चार्ट लगे। जिसके द्वारा सबको जानकारी हो सके कि किस दिन किस ग्राम सभा में सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए कैंप लगेगा। उन्होंने कहा कि सभी 54 ग्राम प्रधानों और बीडीसी को सम्मान पूर्वक आमंत्रित कर सरकार की योजनाओं की जा दें।