पूराबाजार, अयोध्या। भरतकुंड महोत्सव में लोक गायिका प्रकृति यादव ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं से समां बांध दिया। कार्यक्रम में 21 प्रसिद्ध कलाकरों को लोक कला अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। इससे पहले जीएस अकादमी और केडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केंद्रीय संचार ब्यूरो से आए राजेंद्र विश्वकर्मा की टीम ने कथक, भजन, कॉमेडी, लोक नृत्य और लोक गायन की प्रस्तुतियों से उपस्थित जन समूह का दिल जीत लिया। कार्तिक पंडित, चिंटू सागर, हरिओम तिवारी, छविलाल पाल आदि ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। गुरुद्वारा ब्रह्मा कुंड के ग्रंथी साहब द्वारा शबद कीर्तन भी किया गया। कवि सम्मेलन का संयोजन राष्ट्रीय कवि दुर्गेश दुर्लभ और संचालन रायबरेली के नीरज पांडेय ने किया। इंटरनेशनल कवियत्री अनन्या राय पराशर, लाल बिहारी पांडेय, अपर्णा, अविरल, अर्चना द्विवेदी, प्रदीप महाजन, सौरभ त्रिपाठी, कोमल वाणी, कुलदीप सिंह नवाब, लोकेश त्रिपाठी और अनुजेंद्र तिवारी अनुज ने काव्य पाठ किया।
फैजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव, पारस पांडे अध्यक्ष, केशव राम वर्मा उपाध्यक्ष, विपिन कुमार मिश्रा महामंत्री सोहावल बभनियावां निवासी मुन्ना सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए ।सोहावल संजय गंज बाजार स्थित पंडित रेवती रमन इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं पारस पांडे। इनायत नगर थाना क्षेत्र के गोठवारा के रहने वाले हैं पारसनाथ पांडे
कामाख्याधाम के चौथे दीपोत्सव की तैयारी बैठक विधायक राम चंद्र यादव की अध्यक्षता में मां कामाख्याधाम गेस्ट हाउस में बुधवार को संपन्न हुई।रामनगरी के दीपोत्सव की तर्ज पर कामाख्या धाम में वर्ष 2020 से भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है।बैठक में विधायक ने दीपोत्सव को अब तक की कि गई तैयारी की जानकारी मां कामख्याधाम के पुजारी इंद्रेश कौशिक से ली।विधायक ने कहा की मां कामख्याधाम से गोमती तट के घाट तक डेढ़ लाख दीप जलाया जाना जाना है। विधायक ने कहा की 22 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर नए भव्य मंदिर में जायेगे ऐसे में दीपोस्तव पर अतिशाबजी के आलावा मां कामाख्या धाम के आलावा मंदिर से गोमती तट तक विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। पहले वर्ष यहां 5100 दीप दूसरे वर्ष 11हजार दीप तीसरे वर्ष 2022 में यहां 51 हजार दीप जलाए गए है।राम नगरी के बाद जनपद में मां कामाख्या धाम में एक लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे।एसडीएम अंशिका दीक्षित ने कहा ईओ को दीपोत्सव से पहले वृहद सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिया।
गैस एजेंसियों पर 960 रु खाते में पाने के लिए उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। अपनी केवाईसी पूरी कराने में इन्हे पसीना आ रहा है। आरोप लग रहा है पिछले दरवाजे से कर्मी निर्धारित धनराशि रु0 250 से अधिक की वसूली कर रहे है। डर है दीपावली से पहले केवाईसी न हुई तो त्योहार का सरकारी तोहफा नकद धनराशि महिलाओ के खाते में नही जाएगा और लाभ पाने से उज्ज्वला की लाभार्थी वंचित रह जायेंगी।
बीकापुर अयोध्या। बुधवार को कंपोजिट विद्यालय दशरथपुर में आयोजित किया गया ।इस दौरान संगठन का 9 पदों के लिए चुनाव भी संपन्न हुआ। सभी 9 पदों के लिए एक-एक नामांकन होने के चलते सभी पदाधिकारी का निर्वाचन निर्विरोध हो गया। चुनाव पर्यवेक्षक नंदलाल पाल हरिंगटन गंज और श्रीकांत पांडे मिल्कीपुर की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद के लिए कमलेश गुप्ता, और मंत्री पद के लिए हरिकिशन निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीनाथ यादव एवं नीलम मिश्रा, संयुक्त मंत्री पद पर धर्मपाल एवं करुणा श्रीवास्तव, ऑडिटर पद के लिए गिरीश मौर्य, अकाउंटेंट पद पर सुरेंद्र कुमार वर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिले के पदाधिकारियों और सहयोगी शिक्षकों द्वारा नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई दी गई।
पटरंगा थाना अंतर्गत मखदुमपुर में स्थित मदरसा बाबुल उलूम की जमीन को लेकर मदरसा प्रबन्धक शेख सिराज अहमद व गांव के एक अन्य व्यक्ति राशिद जंग के मध्य जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा था दोनों पक्ष उक्त जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं।मंगलवार की शाम को शेख सिराज अहमद ने पटरंगा थाने में तहरीर देकर शाजिद जंग व राशिद जंग पर मस्जिद का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है,वही आरोपियों का कहना है कि यह जमीन मेरे पिता के नाम दर्ज है। इस बाबत पटरंगा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विधायक रुदौली राम चंद्र यादव ने धान क्रय केंद्र रुदौली प्रथम व द्वितीय का आकस्मिक निरिक्षण किया, इस दौरान धान क्रय केंद्र की व्यवस्थाओं पर विधायक ने संतुष्टि व्यक्त की व आवश्यक निर्देश दिए। निरिक्षण के दौरान एसएमआई सहित स्टॉफ उपस्थित रहा। विधायक ने बताया कि योगी सरकार किसानों के लिए समर्पित है, ऐसे मे उनकी फसल की लागत का सही मूल्य मिलना चाहिए। क्रय केंद्र के पहुँच मार्ग पर जलभराव व गड्ढे होने से किसानों के वाहन आवागमन में हो रही कठनाइयों पर विधायक राम चंद्र यादव ने आवागमन मार्ग जल्द दुरुस्त करने के लिए ईओ को निर्देशित किया।
Transcript Unavailable.
शिक्षा क्षेत्र रुदौली के सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एलएसडीपी पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 से 12 के 10 छात्रों को 'रक्षा उत्पादों के निर्माण' की जानकारी के उद्देश्य से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ले जाया गया। ऑर्डिनेन्स कारखानों को किसी राष्ट्र की रक्षा की चौथी पंक्ति माना जाता है।बच्चों के लिए प्रदर्शनी में भाग लेने और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनों को देखने में सक्षम होना एक बहुत ही सुखद क्षण था। इन हथियारों का निर्माण और संयोजन अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में स्वदेशी रूप से किया जाता है।इस दौरान अधिकारियों ने प्रदर्शन पर मौजूद प्रत्येक हल्के वजन और भारी वजन वाले हथियारों के साथ-साथ उनके गोला-बारूद के बारे में भी बताया।
ब्रेकिंग मिल्कीपुर। पंजाब से घर के लिए निकला व्यक्ति लापता। इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र के किनौली गसद्दीपुर गांव के मूल निवासी रामसूरत 3 नवम्बर को पंजाब से ट्रेन से घर के लिए थे निकले। अंबाला तक परिजनों से हुई थी फोन पर बातचीत। अंबाला के बाद फोन बताने लगा स्विच ऑफ। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान। बेटे अंकित ने इनायत नगर कोतवाली पुलिस को दी लिखित सूचना। रोजी-रोटी के सिलसिले से पंजाब के जालंधर शहर में रहते थे रामसूरत।
