रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर दाउदपुर ग्राम पंचायत में अधूरा चक मार्ग ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा छोड़ दिया गया है जिसके शिकायत गांव निवासी मोहम्मद खान ने की है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है

ग्राम खंड पिपरा के निवासी चन्द्र राम ने मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में कहा है कि वर्ष 2014_ 15 में गांव की अविवाहित बेटी बिजमा देवी को रघुनंदन की पत्नी बना कर मुख्यमंत्री आवास ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिका सत्य प्रकाश ने स्वीकृत कर दिया। जबकि बिजमा की शादी भी नही हुई थी। वर्ष 2016-17 मे दुबारा रघुनन्दन पुत्र बिहारी को मुख्यमंत्री आवास की स्वीकृति सचिव अंकुर यादव ने कर दी।रघुनन्दन ने बैंक खाते आए एक लाख बीस हजार रुपये से आवास का निर्माण कराया। बेटी को पत्नी बनाकर और बाद में अपने नाम ग्राम पंचायत अधिकारी से मिल कर एक के स्थान पर दो आवास का पैसा हड़पने, गुमराह कर फर्जी तरीके से लिए गए आवास का धन रिकबरी कराते हुये धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने बताया की प्रकरण की जानकारी नही है।प्रकरण गंभीर है।शिकायत मिलने पर कार्यवाही कराई जाएगी।

स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ शिमला मिर्च, बैगन, मूली, गोभी, टमाटर सहित अन्य दैनिक उपयोग में लाने वाली सब्जी की खेती करके लोगों को एक नया संदेश दे रही है । रुदौली क्षेत्र निवासिनी नई उड़ान उत्थान सेवा समिति की अध्यक्षा व महिला कृषक बहन सबीना खातून ने बुधवार को बताया कि हाइड्रोपोनिक कृषि की नवीनतम तकनीकों में से एक है. इस तकनीक के जरिए अब स्ट्रॉबेरी की खेती भी की जा सकती है। इस तकनीक से उगाए गए स्ट्रॉबेरी की गुणवत्ता काफी अच्छी होती है। साथ ही इससे पैदावार भी अच्छी होती है।हाइड्रोपोनिक तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह होता है।कि किसी भी मौसम में आप इसमें सभी प्रकार के फल और सब्जियों की खेती कर सकते हैं ।

रुदौली तहसील में बुधवार को चहलपहल काफी रही । कई दिनों तक तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा लगातार कलम बंद चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन के चलते क्षेत्राधिकारी रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी द्वारा आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त कर अपने-अपने काम में अधिवक्ता लग गए हैं । जिसके चलते रुदौली तहसील के अधिवक्ता सेड आबाद हो गए हैं । बुधवार को अधिवक्ता अपने-अपने सेड में बैठकर वादकारियों की समस्याओं के समाधान में लगे दिखाई दिए । बताते चले कि बाबा बाजार थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता अखिलेश अवस्थी के दर्ज मुकदमे को दूसरे सीओ सर्किल में स्थानांतरित करने और अधिवक्ता की बहन का पुनः मेडिकल कराए जाने के मामले को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर कई दिनों से बैठे हुए थे ।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। इस बाबत कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डा. पंकज.एल. जानी ने पत्र लिखकर विश्वविद्यालय को अवगत कराया है। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक के बाद दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई है। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने उपाधि व मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जल्द से जल्द बनाने का निर्देश दिया है। नवंबर माह में तमाम त्योहारों के मद्देनजर कुलपति ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सभी कार्यों को समय से पूरा करें जिससे की दीक्षांत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके। दीक्षांत समारोह के सफलतापूर्ण ढंग से निपटाए जाने को लेकर कुलपति ने कमेटी गठित करने का भी आदेश दे दिया है। कुल सचिव डॉक्टर पीएस प्रमाणिक ने बताया की दीक्षांत समारोह हर बार की भांति इस बार भी एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में ही आयोजित किया जायेगा। कुलसचिव कार्यालय स्तर से मेडल व उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की जा रही है।

मामला बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के भीखी सराय गांव का है । गांव निवासी पीड़ित अमन कुमार पुत्र राम निहाल ने उप जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसके पिता राम निहाल पुत्र भगेलु की मृत्यु 21 अगस्त 2023 को घर पर हो गई थी । पीड़ित ने बताया है कि वह निर्धारित समय अवधि के अंदर मृत्यु सूचना प्रमाण पत्र पर सम्यक जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान तथा अन्य गवाहों के हस्ताक्षर युक्त नोटरी शपथ पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन करवा कर ग्राम विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने गया तो ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि मेरा मुंशी है उसी को 2 हजार रुपए दे दो मृत प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाएगा। आरोप है कि जब पीड़ित ने विरोध किया तो कहा गया कि मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनेगा । प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि वह किसी तरह कर्ज उधार लेकर ग्राम विकास अधिकारी के कहने पर उनके मुंशी को सुविधा शुल्क दे दिया गया । किंतु आज तक ना तो अमृत प्रमाण पत्र ही निर्गत किया गया और ना ही पीड़ित का पैसा ही वापस किया गया । पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत करते हुए ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।

रूदौली अयोध्या | नगर के नयागंज मोहल्ले के समीप छोटी नहर के पास स्थित प्रसिद्ध मलकानिया धाम हनुमान मंदिर पर मंगलवार को सुंदरकांड का आयोजन किया गया और साथ ही 1100 दीपक भी जलाए गए | हनुमान जी की आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया| कार्यक्रम नामित सभासद अधिवक्ता विश्वनाथ तिवारी बलदेव शर्मा एवं मंदिर के पुजारी बाबा राम गोपाल दास द्वारा संपन्न कराया गया | उक्त कार्यक्रम में मां कामाख्या धाम मंदिर के पुजारी इन्द्रेश कौशिक विधायक पुत्र आलोक चंद्र यादव बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी सभासद उमाशंकर कसौंधन सचिन कसौंधन श्याम बाबू गुप्ता लाल जी आर्य पत्रकार रवि प्रकाश गुप्त अमित कुमार मिश्रा प्रेम प्रकाश गुप्त विधायक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह दिनेश लाल यादव बृजेश कसौधन डॉ. डॉली बृज बिहारी मिश्रा शासकीय अधिवक्ता अभय वैश्य अमित कुमार कौशल राजकमल शिव कमल अरुण कुमार गुप्ता ऋषभ गुप्ता रामू कौशल बाबा धनमान सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए | आतिशबाजी की गई गोले दागे गये सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई गई पूरी तरह से दीपोत्सव जैसा माहौल रहा |

जानकारी के अनुसार मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या ने 30 अक्तूबर को उपजिलाधिकारी रुदौली से तहसील रुदौली के ग्राम भेल्सर में सिविल जज जूनियर डिविजन की स्थापना के लिए आरक्षित भूमि गाटा संख्या 1303 रकबा 0.817 हेक्टेयर के तहसील से दूरी से स्पस्ट आख्या भेजने के निर्देश दिए है।पत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय में जल्द ही सूचना भेजा जाना है।बार महामंत्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि तहसील बार ऐसोसियेशन रुदौली ने सिविल जज जूनियर डिविजन की स्थापना के लिए प्रयास रत रहा है।भूमि आवंटन के लिए बार ने धरना प्रदर्शन भी किया।कहा की सिविल जज जूनियर डिविजन की स्थापना से आम जन को सहूलियत होगी। सिविल जज जूनियर डिविजन की स्थापना जल्द की उम्मीद जताई।एसडीएम अंशिका दीक्षित ने कहा कि मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा मांगी गई सूचना भेजी जा चुकी है।

रूदौली। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवम सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अन्तर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन ब्लाक रूदौली के प्रांगण में मंगलवार को सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राम चन्द्र यादव ने बताया कि किसान गोष्ठियों में प्रगति शील किसान व कृषि वैज्ञानिक अपने विचार रख कर किसानों को उन्नति खेती करके अपनी आमदनी दूनी करने के लिए प्रेरित करते है । हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की भी यही मंशा है। खेती किसानी से जुड़ी योजनाओं में जागरूकता की वजह से उत्तर प्रदेश आज सबसे आगे है। किसान पहले अपनी फसल उपजाने के लिए साहू कारो से रुपए ऊची ब्याज दरों पर कर्ज लेते थे वही आज का किसान बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर कम ब्याज पर खेती किसानी कर रहे है। हमारे बीच से मोटे अनाज गायब होने लगे थे जिसे सरकार ने फिर से किसानों को मोटे अनाज को बोने के लिए प्रेरित कर उन्हे मोटे अनाज के निशुल्क बीज किट वितरित कर रही है। किसानों को खेत में पराली न जलाने के लिए भी कहा।कार्यक्रम का संचालन एडीओ एस बी भगवान दीन व अध्यक्षता उप निदेशक कृषि संजय त्रिपाठी ने किया।इस दौरान गोष्ठी में किसान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे सही उत्तर देने वालो किसानों को विधायक राम चन्द्र यादव ने किट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रगति शील राजेश पांडेय,जगदीश प्रसाद मिश्रा,पवन तिवारी, एसडीओ शैलेंद्र प्रताप सिंह,राम गोपाल कृषि वैज्ञानिक मसौधा, सहायक विकास अधिकारी बंस भूषण सिंह,गोदाम प्रभारी अनिल कुमार गौड़ संजय कुमार यादव,आत्माराम चतुर्वेदी,राम चंद्र मौर्य,हीरालाल मौर्य , शिवा नन्द मिश्रा,अरविन्द कुमार शास्त्री सहित लोग मौजूद रहे ।

Transcript Unavailable.