कामाख्याधाम के चौथे दीपोत्सव की तैयारी बैठक विधायक राम चंद्र यादव की अध्यक्षता में मां कामाख्याधाम गेस्ट हाउस में बुधवार को संपन्न हुई।रामनगरी के दीपोत्सव की तर्ज पर कामाख्या धाम में वर्ष 2020 से भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है।बैठक में विधायक ने दीपोत्सव को अब तक की कि गई तैयारी की जानकारी मां कामख्याधाम के पुजारी इंद्रेश कौशिक से ली।विधायक ने कहा की मां कामख्याधाम से गोमती तट के घाट तक डेढ़ लाख दीप जलाया जाना जाना है। विधायक ने कहा की 22 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर नए भव्य मंदिर में जायेगे ऐसे में दीपोस्तव पर अतिशाबजी के आलावा मां कामाख्या धाम के आलावा मंदिर से गोमती तट तक विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। पहले वर्ष यहां 5100 दीप दूसरे वर्ष 11हजार दीप तीसरे वर्ष 2022 में यहां 51 हजार दीप जलाए गए है।राम नगरी के बाद जनपद में मां कामाख्या धाम में एक लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे।एसडीएम अंशिका दीक्षित ने कहा ईओ को दीपोत्सव से पहले वृहद सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिया।