पीवीएसएस कुंज विद्यालय कादीपुर में बुधवार को मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमे अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा आयोजित संस्कृत ज्ञान परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाले मेधावी को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा आयोजित संस्कृत ज्ञान परीक्षा में पीवीएसएस कुंज विद्यालय कादीपुर के कक्षा सात के छात्र दिव्यांशु सिंह ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के ब्लॉक संयोजक व पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने मेधावी दिव्यांशु सिंह को मेडल, पत्रिका, पट्टीका एवं गायत्री चालीसा देकर सम्मानित किया
