30 साल बाद भाजपा शासन में हुए सहकारी समितियों से चुने गए डेली गेट से बने डायरेक्टरो के मतदान वाले केंद्रीय उपभोगता भंडार समिति के चुनाव में सभापति राम कल्प पाण्डेय सोहावल और उप सभापति नित्यानंद मिश्र मसौधा को चुना गया। मंडलीय अधिकार वाले इन पदों पर सभी 9 विकास खंडों से जुड़े 13 डायरेक्टरो ने भाग लिया और निर्विरोध चयन कर दोनो पदाधिकारियों को अधिकार सौंपा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व यूपी कैबनेट के सदस्यों के अयोध्या आगमन को लेकर अयोध्या ज़िले की सीमा रानीमऊ से लेकर रुदौली सर्किल के लोहियापुल तक पुलिसकर्मी जगह जगह मुस्तैद रहे।इसी क्रम में पटरंगा पुलिस रानीमऊ चौराहा से लेकर रौजागांव तक मुस्तैद रही।मवई पुलिस मवई चौराहा पर मौजूद रही।रुदौली कोतवाली पुलिस रौजागांव चीनी मिल से लेकर लोहियापुल तक मौजूद रही।सीओ रुदौली फोर्स के साथ वीवीआईपी को जिले की सीमा से रिसीव किया। पटरंगा पुलिस ने जेसीबी मशीन वी हाइड्रो मशीन को चौकी पर खड़ा कर रखा ताकि हाइवे पर कोई वाहन यदि खराब होता है तो उसे तत्काल किनारे किया जा सके ताकि आने वाले वीवीआईपी के लोगों को असुविधा न हो सके।
मुख्य मंत्री की अयोध्या कैबिनेट की बैठक में सड़क के रास्ते अयोध्या पहुंचने वाले वीआईपी पहुंचने वाले वीआईपी अधिकारियों और नेताओं की अगवानी का केंद्र सुबह से ही रौनाही टोल प्लाजा बना रहा ,जहां सुरक्षा की दृष्टि से जिले भर के पुलिस अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों और नेताओं की प्रतीक्षा करते रहे .
खंड शिक्षा क्षेत्र सोहावल के लगभग 120 परिषदीय स्कूलों में कराई गई अर्ध वार्षिक परीक्षा को जिम्मेदारों ने गंभीरता से नही लिया। कही एक एक कमरे और बरामदे में परीक्षा की औपचारिकता निभाई तो कहीं परीक्षा समय पूरा होने के पहले ही बच्चो की कांपी जमा करा लिया गया बच्चे परीक्षा अवधि में खेलते नजर आए। हाइवे के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय जगनपुर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा 11,25 से पहले ही समाप्त मिली बच्चे खेलते रहे तो नियुक्त पांचों अध्यापिकाएं आपसी बातचीत में व्यस्त रही। इंचार्ज प्रधानाधापिका राना तवस्सुम ने बताया कुल उपस्थित 69 बच्चो की पहली पारी की परीक्षा हो गई कुछ बच्चे अभी कला बना रहे है।
Transcript Unavailable.
गैस एजेंसियों पर 960 रुपए खाते में पाने के लिए उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। अपनी केवाईसी पूरी कराने में उन्हें पसीना आ रहा है।
नवगत चौकी प्रभारी शंकर लाल यादव ने कोतवाली रूदौली क्षेत्र के शुजागंज चौकी का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया ,इस दौरान उन्होंने बताया कि शासन के मांशानुरूप कार्य करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाना,पहली बार प्राथमिकता में है
गुरुवार को यहां कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन कर आरती की। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राम मंदिर का भी जायजा लिया। हनुमानगढ़ी और रामलला का आशीर्वाद लेने के बाद अयोध्या के रामकथा सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। खास बात यह रही कि इलेक्ट्रॉनिक बस में सवार होकर पूरी कैबिनेट दर्शन के लिए पहुंची थी। हनुमानगढ़ी पर महंत राजू दास ने पूजन दर्शन सम्पन्न कराया।
Transcript Unavailable.
आगामी दीपावली पर को लेकर आबकारी निरीक्षक रानू चौधरी ने बीकापुर क्षेत्र में सरकारी शराब की दुकानों पर की जांच पड़ताल
