मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व यूपी कैबनेट के सदस्यों के अयोध्या आगमन को लेकर अयोध्या ज़िले की सीमा रानीमऊ से लेकर रुदौली सर्किल के लोहियापुल तक पुलिसकर्मी जगह जगह मुस्तैद रहे।इसी क्रम में पटरंगा पुलिस रानीमऊ चौराहा से लेकर रौजागांव तक मुस्तैद रही।मवई पुलिस मवई चौराहा पर मौजूद रही।रुदौली कोतवाली पुलिस रौजागांव चीनी मिल से लेकर लोहियापुल तक मौजूद रही।सीओ रुदौली फोर्स के साथ वीवीआईपी को जिले की सीमा से रिसीव किया। पटरंगा पुलिस ने जेसीबी मशीन वी हाइड्रो मशीन को चौकी पर खड़ा कर रखा ताकि हाइवे पर कोई वाहन यदि खराब होता है तो उसे तत्काल किनारे किया जा सके ताकि आने वाले वीवीआईपी के लोगों को असुविधा न हो सके।