गुरुवार को यहां कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन कर आरती की। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राम मंदिर का भी जायजा लिया। हनुमानगढ़ी और रामलला का आशीर्वाद लेने के बाद अयोध्या के रामकथा सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। खास बात यह रही कि इलेक्ट्रॉनिक बस में सवार होकर पूरी कैबिनेट दर्शन के लिए पहुंची थी। हनुमानगढ़ी पर महंत राजू दास ने पूजन दर्शन सम्पन्न कराया।
