विकास खंड मुख्यालय पर बुधवार को कृषि विभाग द्वारा कृषक जागरूकता कार्यक्रम और किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि किसान देश के असली नायक हैं। उनको सभी योजनाओं का लाभ ठीक समय पर मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उपनिदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक में एक रोस्टर चार्ट लगे। जिसके द्वारा सबको जानकारी हो सके कि किस दिन किस ग्राम सभा में सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए कैंप लगेगा। उन्होंने कहा कि सभी 54 ग्राम प्रधानों और बीडीसी को सम्मान पूर्वक आमंत्रित कर सरकार की योजनाओं की जा दें।
