पूराबाजार ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगौली में चल रही सात दिवसीय रामलीला की तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक मंचन किया गया जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। तीसरे दिन के रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा सर्वप्रथम सीता स्वयंवर, बाणासुर रावण संवाद, परशुराम लक्ष्मण संवाद और अयोध्या से जनकपुर के लिए बरात का प्रस्थान का मनमोहक दृश्य दिखाए गया। परशुराम लक्ष्मण संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा मुरारी गुप्ता ने परशुराम व दिलीप सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर रामलीला समिति के प्रबंधक सनी सिंह, अध्यक्ष सुधीर सिंह, गणेश सिंह, राजेश पाठक, ग्राम प्रधान अनिल तिवारी, शैलेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
