उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रामप्रकाश से हुई। ये कहते है कि महिलाओं को समान दर्ज़ा मिलना चाहिए महिलाओं आगे बढ़ाना चाहिए, जिस तरह महिलाओं के नाम से राशन कार्ड बन रहा है ,जमीन रजिस्ट्री में छूट मिल रहा है। लड़कियों को शिक्षित होना भी ज़रूरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से संस्कृति श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारा देश दिन-प्रतिदिन पूरी दुनिया में विज्ञान व तकनिकी में आगे बढ़ रहा हैं। हर दिन नए आविष्कार हो रहे हैं, कुछ नई चीजें आ रही हैं, घर बनाने के नए तरीके, कमरों से लेकर इंसान तक सब कुछ। हर दिन नए-नए नवाचार किए जा रहे हैं। जहां हम बात करते हैं कि हमारा देश और दुनिया हमेशा हर दिन आगे बढ़ रही है। हम अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहे हैं, हम शिक्षा नीति में भी आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन हम महिलाओं की सुरक्षा में पीछे रह जाते हैं। अगर हमें देश को आगे लेकर जाना है तो महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा बहुत जरूरी है। महिलाओं को घर से बाहर निकलने के लिए किसी का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे समय में हमें बेटियों को सशक्त बनाना बहुत जरूरी है। उनका मनोबल मजबूत बनाएँ, सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें यह महसूस न हो कि वे कमजोर हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामजीत चौधरी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्र में महिलाओं का अधिकार पुरुषों के समान होना चाहिए। जब महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलेगा तो महिलाओं का विकास होगा

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार मिल रहा है। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आवाज़ उठाना चाहिए और अपनी मर्ज़ी घर वालों के सामने रखनी चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उस्मान से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को पुरुष के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। संपत्ति में भी महिलाओं को अधिकार मिलना। चाहिए साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पुरुषों को उनका साथ देना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से कृष्णा द्विवेदी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से चुन्नी यादव से हुई। चुन्नी यादव यह बताना चाहते है कि महिलाओं को सरकार द्वारा योजनाएं का लाभ मिलना चाहिए। महिला को भूमि और अन्य चीज़ों में अधिकार मिलना चाहिए। जिससे महिलाएं आगे बढ़ सके।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद इमरान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण सिंह से हुई। अरुण सिंह यह बताना चाहते है कि महिलाओं के अधिकार मानव अधिकार है। महिला भी इंसान है वह भी सुरक्षित जीवन जीना चाहती है। महिला को मौलिक अधिकार मिलना चाहिए। महिला को सभी तरह के अधिकार मिलना चाहिए। उनको अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद इमरान मोबाइल वाणी के माध्यम से शंकर गुप्ता से हुई। शंकर गुप्ता यह बताना चाहते है कि महिलाओं को पूरा हक़ और सुरक्षा मिलना चाहिए। महिलाओं के नाम से जमीन होना चाहिए। महिलाएं कहीं भी जाती है तो डर बना रहता है तो उनके अंदर से डर निकलना चाहिए

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुशल से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पुरुष और महिला दोनों को उनका अधिकार बराबर मिलना चाहिए। उनके बीच भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया की महिलाओं को समाज में सम्मान मिलना चाहिए और पुरुष और महिला दोनों को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए