दरौंदा। दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे गांव है जहाँ बिहार सरकार के कहने के बावजूद भी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नही होती है. यहाँ 24 घंटा तो छोड़ दीजिए सही तरीके से 16 घंटे भी बिजली की आपूर्ति नही होती है. सबसे बेकार स्थिति जलालपुर पावर सब स्टेशन की है. इस सब स्टेशन के अंतर्गत माछौता फीडर आता है. इस पावर स्टेशन से बिजली जलालपुर पंचायत, बगौरा पंचायत,कोडारी कला पंचायत, शेरही पंचायत, सिरसाव पंचायत, हड़सर, पकवलिया पंचायत के अंतिम गांव मछौता गांव तक जाता है. इस सब स्टेशन से पावर की सप्लाई सबसे कम होती है. यहां के उपभोक्ताओं का कहना है कि जिस समय बिजली की आवश्यकता होती है उस समय यहां बिजली को काट दिए जाते हैं. शाम होते ही बिजली की कटौती कर ली जाती है. जिससे छात्र छात्राओं को पढ़ने-लिखने, महिलाओं को खाना बनाने एवं छोटे बच्चे को गर्मी से काफी दिक्कत होती है. अगर बाकी समय में बिजली रहती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या सबसे अधिक बनी रहती है. बिजली कटने के बाद सभी अधिकारियों एवं लाइनमैन का सरकारी नंबर बंद हो जाता है.
आंदर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में दरवाजे पर खड़ी बाइक को चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है इस मामले को लेकर पीड़ित वाहन स्वामी युशुफ नवाज ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। अपने दिए गए आवेदन में बताया है कि 15 जुलाई की दिन में जमालपुर मैं घर का निर्माण करवा रहा था और दरवाजे पर बाइक खड़ी की थी इसी बीच मेरी बाइक वहां से गायब हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
इसुआपुर । कट्टा के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया , जब उसकी पहचान कर पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया । मामला इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली पंचायत के महुली गांव का है । जहां पंकज मांझी नामक ने व्हाट्सएप डीपी में अपने फोटो के साथ कट्टा लहराते हुए लगाया था । फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई व उसकी पहचान में लग गई । थानाध्यक्ष संजय कुमार राम ने बताया कि वायरल पिक्चर के आधार पर उसकी पहचान की सत्यापन की गई तो पता चला कि वह लड़का महुली निवासी तिवारी मांझी का 20 वर्षीय पुत्र पवन मांझी है ।
दाउदपुर (मांझी) गुरुवार के दिन वारिस के साथ आकाशीय बज्रपात के चपेट में आने से दाउदपुर थाना क्षेत्र के 70 वर्षीय अरियाव गांव निवासी ब्यास देव भगत अमीन की मौत घटना स्थल पर हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक के चिकित्सा केंद्र लेजाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने दाउदपुर थाना पुलिस को दिया उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मांझी। प्रखंड के कोहड़ा बाजार स्थित मध्य विद्यालय के पीछे झाड़ी में करीब आधा दर्जन सुअर मर गए हैं। जिसके कारण दुर्गंध फैलने से विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों बाजार में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। मृत सुअर नसीरा गांव के बताये जाते हैं। मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक तारकेश्वर साह ने सुअरों के मरने से विद्यालय का वतावरण प्रदूषित होने की सूचना मांझी बीईओ विभा रानी को देकर ऐसी परिस्थिति में शिक्षण-कार्य को लेकर दिशा निर्देश मांगा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
माँझी थाना क्षेत्र के गैरतपुर गांव के समीप नहाने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति सरयू नदी में डूब गया। डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा नाव जाल व गोताखोरों की सहायता से शव ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ धनंजय कुमार एवं थानाध्यक्ष मो जकरिया दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। बताया जाता है कि गैरतपुर निवासी बद्री बीन के 48 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ बीन नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिल्ली से माँझी के लिये चला एक ट्रक आम रास्ते में ही सड़कर बर्बाद हो गया। दुकानदार बीरबल साह ने बताया कि शनिवार को छह लाख में दिल्ली से आम की खरीददारी हुई थी।ट्रक मंगलवार को माँझी पहुंचा।लेकिन ट्रक को जब खोलकर देखा गया तो उसमें एक तिहाई आम सड़ा हुआ पाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पानापुर(सारण)प्रखंड के सतजोड़ा पंचायत की मुखिया कंचन देवी ने उपमुखिया एवं उसके पति द्वारा प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं में कमीशन मांगने एवं वीडियो वायरल कर उसके चरित्र को हनन करने का आरोप लगाया है .इस मामले को लेकर मुखिया कंचन देवी ने पानापुर थाने में उपमुखिया गीता देवी ,उपमुखिया के पति संतोष नट एवं संदीप नट पर विकास कार्यो में दखलंदाजी करने ,कमीशन मांगने एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है .प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपितों द्वारा मुखिया का चरित्र हनन किया जा रहा है जिससे आजिज होकर मुखिया ने सोमवार को पीपरा स्थित आवास पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों की बैठक की .बैठक में उपस्थित वार्ड सदस्यों ने एक स्वर में उपमुखिया एवं उसके पति के हरकत की निंदा की .बैठक में उपमुखिया एवं उपमुखिया पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया गया . इस मौके पर वार्ड सदस्य राहुल कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, नासिर खान, मेवालाल महतो, सुनील सिंह, मुकेश कुमार, पंकज सिंह, संजीत कुमार, संजू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे .मालूम हो कि मुखिया कंचन देवी दिवंगत मुखिया देवेंद्र सिंह की पत्नी है जिनकी छपरा स्थित सांसद आवास में हत्या कर दी गयी थी। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
मटिहान में फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख रुपए व बाइक की लूट
परसा पुलिस ने 25 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
